फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   read new house tax policy of hp govt

पढ़िए, ऐसी होगी नई हाउस टैक्स पॉलिसी?

Thu, 17 Jul 2014 11:54 AM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
read new house tax policy of hp govt

नगर निगम के जोरदार विरोध के बाद बुधवार को राज्य सरकार ने यूनिट एरिया मेथड को रद्द कर दिया है। बुधवार को शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा है कि विधानसभा के मानसून सत्र में प्रापर्टी टैक्स के एक्ट में सरकार संशोधन करेगी।

विज्ञापन


मंत्री ने नई टैक्स पद्धति बनाने के आदेश भी दे दिए हैं। बुधवार को सचिवालय में शहरी विकास विभाग मंत्री सुधीर शर्मा को महापौर संजय चौहान और उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने नए यूनिट एरिया मेथड की खामियों से अवगत कराया।
विज्ञापन


महापौर ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र होने के नाते यूनिट एरिया मेथड को लागू करना संभव नहीं है। लंबी चर्चा के बाद सुधीर शर्मा ने यूनिट एरिया मेथड को रद्द करते हुए टैक्स के एक्ट में संशोधन की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई पॉलिसी में मिलेगी ये राहत

read new house tax policy of hp govt

संशोधन में ग्रीन बेल्ट, कृषि भूमि, सेल्फ यूज में राहत दी जाएगी। इसके अलावा श्रेणीवार भी लोगों को टैक्स में छूट दी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि यूनिट एरिया मेथड शहर के हजारों लोगों पर भारी पड़ रहा था।

इसमें सेल्फ यूज, ग्रीन बेल्ट, कृषि भूमि, बिल्ट अप एरिया की छूट का लाभ उठा रहे लोग भी मेथड की चपेट में आए थे। इन लोगों ने बीते दो साल के दौरान कई बार प्रदर्शन से लेकर ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध व्यक्त किया है।

टैक्स के एक्ट में संशोधन होने से इन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

बन सकते हैं ऐसे नियम

read new house tax policy of hp govt

बताया जा रहा है कि हाउस टैक्स वसूली के लिए नगर निगम ने शहर को विभिन्न जोन में बांटने की बजाय सिर्फ एक जोन बनाने की तैयारी की है। इसके तहत पूरे शहर की वैल्यू पांच रखी गई है।

फैक्टर की वैल्यू में फेरबदल किया गया है। सेल्फ यूज सहित अन्य विशेष श्रेणियों पर कम से कम टैक्स लगाने की योजना है। यूनिट एरिया मेथड के तहत मकान की हालत, मकान का उपयोग, मकान की आयु, मकान कहां स्थित है को ध्यान में रखते हुए फैक्टर बनाए गए हैं।

शहर को पांच विभिन्न जोन में बांटा गया है। जोन और फैक्टर की वैल्यू तय की गई है। जोन और फैक्टर को गुणा कर प्रापर्टी टैक्स निकाला जाएगा।

निगम में आज टैक्स पर औपचारिक बैठक

read new house tax policy of hp govt

वहीं, हाईकोर्ट के आदेशानुसार नगर निगम हाउस टैक्स वसूली के नए नियम बनाने जा रहा है। इसके लिए निगम ऑफिस में बैठक हो रही है जिसमें नए नियमों को लेकर चर्चा की जानी है। निगम सदन में यूनिट एरिया मेथड के तहत हाउस टैक्स वसूली के नियम तय किए जाएंगे।

हालांकि बुधवार को शहरी विकास विभाग मंत्री सुधीर शर्मा द्वारा यूनिट एरिया मेथड को रद्द करने के फैसले के बाद वीरवार को होने वाली बैठक सिर्फ औपचारिकता बन गई है। हाईकोर्ट ने एक सप्ताह के भीतर टैक्स वसूली के नियम बनाने के आदेश दिए हैं। इसके तहत ही नगर निगम प्रशासन बैठक करने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed