फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ramesh Dhawala made a big announcement, said- we will create a parallel organization of BJP in Dehra

HP Politics: रमेश धवाला का बड़ा एलान, बोले- देहरा में बनाएंगे भाजपा के समानांतर संगठन

Sat, 01 Feb 2025 11:16 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Feb 2025 11:16 AM IST
सार

धवाला ने कहा कि अब वह देहरा में भाजपा के समानांतर संगठन खड़ा करेंगे और वह संगठन असली होगा। यदि कार्यकर्ता साथ हैं तो किसी और की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
Ramesh Dhawala made a big announcement, said- we will create a parallel organization of BJP in Dehra
बातचीत के लिए चारपाई लगाकर पार्टी कार्यालय के बाहर बैठे धवाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने भविष्य में हिमाचल प्रदेश की राजनीति में उबाल आने का संकेत दे दिया है। धवाला ने कहा कि अब वह देहरा में भाजपा के समानांतर संगठन खड़ा करेंगे और वह संगठन असली होगा। यदि कार्यकर्ता साथ हैं तो किसी और की जरूरत नहीं है। धवाला ने दुनिया मनदी जोरा नूं, लख लानत है कमजोरा नूं शेयर कहकर यह संदेश देने का प्रयास किया कि वह भाजपा पर दबाव बनाने की कोशिश करते रहेंगे।

विज्ञापन

40 से 50 उनके समर्थकों ने बैठक में हिस्सा लिया
शुक्रवार को देहरा में बैठक में रमेश धवाला सहित करीब 40 से 50 उनके समर्थकों ने हिस्सा लिया। बैठक में अधिकतर उन कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जो पूर्व में किसी न किसी ओहदे पर विराजमान रह चुके हैं।  बैठक के बाद धवाला ने भाजपा के दोनों मंडलों हरिपुर और ढलियारा पर अध्यक्षों के चुनाव को फर्जीवाड़ा कह डाला। कहा कि चुनाव में न संविधान का पालन किया और न पूर्व विधायकों को बुलाया गया। मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के दौरान दूसरे गुट ने 40-50 लोगों को इकट्ठा करके ऊपर से आए नाम की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धवाला ने लगाए ये आरोप
धवाला ने आरोप लगाया कि नियुक्त किए लोग पार्टी के कार्यकर्ता नहीं है और न ही पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं, जो 10-15 साल पहले पार्टी थी वह आज दिखाई नहीं देती। आज भाजपा में कार्यकर्ताओं की वैल्यू नहीं है। कुछ लोगों ने भाजपा को हाईजेक कर लिया है। इशारों में कहा कि होशियार गुट भाजपा की सी पार्टी हैं और हम बी हैं। हमें तो पहले भी पार्टी कार्यालय में जाने से रोका दिया गया था, इसलिए अब तो जाने का कोई फायदा नहीं है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि शांता कुमार और धूमल जैसे नेताओं ने प्रदेश में भाजपा का पौधा लगाया हुआ है। अब उसमें जो फल लगे हैं उन्हें कुछ लोग लाठी के जरिये फल को तोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed