फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Raksha Bandhan: Women tied Rakhi on the wrists of Governor and Chief Minister

Raksha Bandhan: शिमला में महिलाओं ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी

Wed, 30 Aug 2023 07:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Aug 2023 07:36 PM IST
सार

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पंथाघाटी और सुन्नी केंद्र की ब्रह्माकुमारियों ने राज्यपाल को रक्षा सूत्र बांधा और उनकी दीर्घायु की कामना की। शिमला की मशोबरा पंचायत और ढली के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भी राज्यपाल को रक्षा सूत्र बांधा। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan: Women tied Rakhi on the wrists of Governor and Chief Minister
ब्रह्मकुमारियों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी - फोटो : संवाद

विस्तार

रक्षा बंधन के अवसर पर सामाजिक संगठनों की महिलाओं ने राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पंथाघाटी और सुन्नी केंद्र की ब्रह्माकुमारियों ने राज्यपाल को रक्षा सूत्र बांधा और उनकी दीर्घायु की कामना की। शिमला की मशोबरा पंचायत और ढली के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भी राज्यपाल को रक्षा सूत्र बांधा।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी की पदाधिकारियों और अन्य सदस्यों ने भी राज्यपाल को राखी बांधकर रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छोटी बच्चियों ने राज्यपाल को स्व-निर्मित ग्रीटिंग कार्ड भी भेंट किए। राज्यपाल ने उन्हें पौधे भेंट किए और रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए कहा कि भाईचारे और सद्भाव का यह पावन पर्व हमें उच्च परंपराओं और मूल्यों से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है। ब्यूरो
विज्ञापन


ब्रह्मकुमारियों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी
ब्रह्मकुमारी शिमला शाखा की ब्रह्मकुमारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कलाई पर राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने उन्हें रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के स्नेह एवं परस्पर विश्वास का प्रतीक है और समाज में भाईचारे को भी बढ़ावा देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने राहत सामग्री के तीन वाहन रवाना किए
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से सोलन, ऊना और सिरमौर जिला रेडक्रॉस शाखाओं के लिए राहत सामग्री के तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राहत सामग्री के रूप में स्वच्छता किट, तिरपाल, किचन सेट, कंबल आदि उपलब्ध करवाए गए हैं। राज्यपाल ने कहा कि अब तक राहत सामग्री के 14 वाहन विभिन्न जिलों में भेजे जा चुके हैं। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed