फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rajiv bindal statement on himachal govt budget

बिंदल बोले, लाखों बेरोजगारों से कांग्रेस सरकार ने किया धोखा

Sun, 12 Mar 2017 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 12 Mar 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
rajiv bindal statement on himachal govt budget

भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने साल 2012 में जो धोखा प्रदेश के 12 लाख बेरोजगारों से किया था, वही धोखा 2017 में कर दिया है। 2012 में कांग्रेस सरकार ने कहा था कि हर बेरोजगार को 1000 रुपये या 1500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देंगे। इसके अनुसार एक बेरोजगार का भत्ता 60 हजार रुपये बनता है। प्रदेश में 12 लाख बेरोजगार हैं। ऐसे में 7200 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान होना चाहिए था। कहा कि वीरभद्र सरकार के जाने का वक्त आ गया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने जाते-जाते बजट में 150 करोड़ का प्रावधान कर बेरोजगारों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। कहा कि कांग्रेस और सरकार में चली रस्साकशी के बीच दोबारा से बेरोजगारों को हलाल किया गया है। किसानों के नाम पर चलाई गई योजनाओं में 2 करोड़ से 10 करोड़ रुपये का प्रावधान है। ऐसा ही बागवानों के लिए चलाई गई योजनाओं में 1 करोड़ 50 लाख रुपये से 10 करोड़ का प्रावधान है। वे भी पुरानी योजनाएं हैं।
विज्ञापन


खेत सुरक्षा योजना में गत वर्ष से आज तक एक भी व्यक्ति लाभान्वित नहीं हुआ। बंदरों के लिए पिंजरा बनाने की बात 2008 में शुरू हुई। फिर फेल हो गई। उस समय कांग्रेस ने उसका विरोध किया। अब उसी को फिर से घोषित कर दिया है। पार्ट टाइम वर्कर, आउटसोर्सिंग वर्कर, एसएमसी अध्यापक, पीटीए, एमटीए अध्यापक, सोसायटियों के माध्यम से लगे कर्मचारियों सभी अपने-अपने लिए पॉलिसी की इंतजार में थे। बजट में किसी के लिए भी पॉलिसी नहीं बनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षण रोस्टर प्रणाली पूरी तरह समाप्त की है। यह बजट चुनावी बजट होने के बावजूद चुनावी चमक से रहित बजट है। केंद्र सरकार की समस्त योजनाओं एवं राशियों को प्रदेश के बजट में दिखा कर प्रस्तुत किया गया है। प्रदेश में बनने वाला सुपर स्पेशिलिटी सेंटर, प्रदेश में बनने वाले मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, प्रदेश के ट्रॉमा सेंटरों, बर्न सेंटरों, अमृत औषधालयों का जिक्र केंद्र प्रायोजित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed