फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rajiv bindal meet central minister arun jetli

वित्त मंत्री से मिले बिंदल, प्रदेश के लिए क्या मांगा?

Thu, 24 Jul 2014 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सिरमौर
ब्यूरो/अमर उजाला,सिरमौर Updated Thu, 24 Jul 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
rajiv bindal meet central minister arun jetli

हिमाचल के पूर्व स्वाथ्य मंत्री व नाहन के विधायक राजीव बिंदल केंद्रीय वित्त एवं रक्षा मंत्री अरुण जेटली से मिले। उन्होंने इस मौके पर नाहन विधानसभा क्षेत्र में स्थित कैंट एरिया के आम नागरिकों के रास्ते को लेकर हो रही परेशानी के समाधान की मांग रखी।

विज्ञापन


उन्होंने रक्षा मंत्री को बताया कि सिरमौर जिला के नाहन में स्थित कैंटोमेंट एरिया से जुड़ी अनेक समस्याएं हैं,जिनके कारण आए दिन नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


कैंट एरिया के मेन गेट से प्रवेश करने के बाद कम से कम पांच हजार शहरी आबादी का निवास है जिन्हें इस मेन गेट से ही आना-जाना पड़ता है।

सेना कर रही है रास्तों को बंद

rajiv bindal meet central minister arun jetli

गेट से आवागमन पर घर बनाने का सामान (रोड़ी, रेत, ईंट, सीमेंट आदि) एवं अन्य वस्तुओं को सेना के लोगों द्वारा रोक दिया जाता है। नाहन शहर का मुख्य शमशान घाट भी इस गेट को पार करने के बाद ही आता है। महाराजाओं के समय से चले आ रहे रास्तों को सेना लगातार बंद करते जा रही हैं।

इस वजह से क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी लोगों को मकान बनाने व मरम्मत करने में परेशानी आती है। इसके लिए उन्हें लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

पेयजल योजनाओं को भी चलाने में बहुत दिक्कतें आ रही हैं। इस क्षेत्र में निम्न मध्यवर्ग व निर्धन परिवार के लोग अधिक रहते हैं व उनके मकान अधिकतर कच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed