फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी पर पहुंची हिमाचल की बेटी राजिका

Thu, 18 Oct 2018 02:00 PM IST
अमन पठानिया, अमर उजाला, कांगड़ा
अमन पठानिया, अमर उजाला, कांगड़ा Updated Thu, 18 Oct 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
Rajika sharma climbed Manaslu peak the eighth highest mountain in the world

वर्ष 2011 में माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली हिमाचल की बेटी ने राजिका शर्मा ने विश्व की आठवीं सबसे ऊंची चोटी मनास्लु को भी जीत लिया है। कांगड़ा की राजिका सिकंदराबाद में इंडियन एयरफोर्स में स्कवाड्रन लीडर के पद पर तैनात हैं। राजिका ने यह मकाम छुट्टियों के दौरान हासिल किया।

Trending Videos
Rajika sharma climbed Manaslu peak the eighth highest mountain in the world

एक गाइड को साथ लेकर राजिका ने एक महीने में इस चोटी को फतह किया। इससे पहले जुलाई 2011 में माउंट एवरेस्ट पर्वत राजिका ने फतह किया था। इस पर राष्ट्रपति ने उन्हें सम्मानित भी किया था।

Rajika sharma climbed Manaslu peak the eighth highest mountain in the world

शहर के साथ सटे जोगीपुर में बज्रेश्वरी बिहार में पली राजिका ने मॉडर्न पब्लिक स्कूल से दसवीं की पढ़ाई की। इसके बाद डीएवी कॉलेज से बीएसई और पंजाब विवि से एमएससी ऑनर्स के बाद बीएड की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajika sharma climbed Manaslu peak the eighth highest mountain in the world

सीडीएस क्वालीफाई कर फ्लाइंग ऑफिसर बन गईं। राजिका के पति भी एयरफोर्स में बतौर चिकित्सक तैनात हैं। राजिका शर्मा ने बताया कि मनास्लु पर्वत को फतह करना उनका सपना था। जो पूरा हो गया।

विज्ञापन
Rajika sharma climbed Manaslu peak the eighth highest mountain in the world

राजिका के पिता डॉ. रविंद्र शर्मा सेवानिवृत्त आयुर्वेदिक अधिकारी हैं। माता निर्मला शर्मा सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। दोनों बेटी की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed