मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नवरात्र पर दुर्गाष्टमीके दिन भाजपा के दस नेताओं की निगम -बोर्डों में ताजपोशी कर दी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से जारी आदेशों के अनुसार निगमों-बोर्डों मेें एक अध्यक्ष और नौ उपाध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं। शिमला जिले से गणेश दत्त को हिमफेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
लोकसभा चुनाव से पहले की गईं इन नियुक्तियों में पार्टी को मजबूती देने के मद्देनजर क्षेत्रीय और सियासी खेमों में भी संतुलन साधने का पूरा प्रयास किया गया है। ऊना जिले से पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा को हिमुडा हिमुडा का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
हमीरपुर के नादौन से पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री को एचआरटीसी का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
ऊना के हरोली से राम कुमार को राज्य औद्योगिक विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ने धूमल और शांता खेमों के अलावा आरएसएस एवं एबीवीपी से जुड़े लोगों को भी इन आहेदों के जरिए सरकार में जगह दी गई है।