फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rajendra rana will contest poll from hamirpur

भाजपा के गढ़ में किस्मत आजमाने उतरे राणा

Wed, 19 Mar 2014 04:40 PM IST
Updated Wed, 19 Mar 2014 04:40 PM IST
विज्ञापन
rajendra rana will contest poll from hamirpur

कांग्रेस आलाकमान ने हमीरपुर लोकसभा सीट से मंगलवार देर शाम राजेंद्र राणा

विज्ञापन
के नाम पर बतौर प्रत्याशी मुहर लगा दी है। राणा हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद अनुराग ठाकुर को टक्कर देंगे।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। हमीरपुर से लोकसभा प्रत्याशी के रूप में राजेंद्र राणा का नाम पहले से ही तय हो गया था। इसकी मंगलवार को लगभग पौने आठ बजे घोषणा कर दी गई।

केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी अधिसूचना में कुल 58 टिकट घोषित हुए। इनमें राजेंद्र सिंह राणा 26वें नंबर पर अंकित हैं।

राहुल गांधी से मिले थे वीरभद्र

rajendra rana will contest poll from hamirpur

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने खुद दिल्‍ली जाकर पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष्‍ा राहुल गांधी के समक्ष्‍ा राजेंद्र राणा के लिए हमीरपुर से कांग्रेस टिकट की पैरवी की थी।

हालांकि, कुछ दिन पहले कांग्रेस के मंडी, शिमला और कांगड़ा के टिकटों की घोषणा के बाद ही राणा हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी फाइनल हो गए थे। ऐलान होना बाकी था।

नाम फाइनल होते ही राणा ने सर्वप्रथम विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की थी। उल्लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री वीरभ्‍ाद्र सिंह शुरू से ही राजेंद्र राणा को हमीरपुर में जिताऊ उम्‍मीदवार मान रहे थे। कांग्रेस का एक खेमा राणा के विरोध में भी था।

इसके लिए वीरभ्‍ाद्र सिंह के विरोधी नेताओं ने हाईकमान तक अपनी बात पहुंचाई थी। लेकिन वीरभ्‍ाद्र अन्‍य सीटों की तरह हमीरपुर में भ्‍ाी अपनी बात मनवाने में कामयाब रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में लौटे रवि धीमान

rajendra rana will contest poll from hamirpur

विधानसभा चुनाव में भाजपा से बागी रवि धीमान की मंगलवार को शांता के निवास पर पार्टी में वापसी हो गई है। फतेहपुर से कांग्रेस के बागी नेता पंकज शर्मा व उनके पिता जिला पार्षद नंद किशोर भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

2012 में भाजपा से चुनाव लड़ने के लिए रवि धीमान ने बैंक की नौकरी छोड़ दी, लेकिन भाजपा से टिकट नहीं मिला। धीमान ने जयसिंहपुर में निर्दलीय चुनाव लड़ा।

इन्हें 8006 वोट मिले थे और भाजपा की नैया डूब गई। धर्मशाला से बागी कमला पटियाल भी वापसी कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed