हिमाचल के इन इलाकों में जारी रहेगी बारिश, कई सड़कें बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बारिश का दौर जारी है। पिछले चौबीस घंटों में सिरमौर और ऊना जिलों में भारी जबकि बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी जिलों के कई क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। जगह-जगह हो रहे भूस्खलन की वजह से कई छोटी-बड़ी सड़कें बंद हो गई हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक मंगलवार को भी मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में बारिश के आसार हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने सोमवार को ग्रामीण रूटों पर बसें भेजीं लेकिन वह आधे रास्ते से ही लौट आई हैं।
कर्मचारियों की छुट्टियां स्थगित
ठियोग-हाटकोटी-रोहडू सड़क पर सुबह के समय भारी भूस्खलन हुआ, जिससे लंबा जाम लगा रहा। एचआरटीसी प्रबंधन ने चालकों-परिचालकों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां स्थगित कर दी हैं।
फील्ड से प्रतिदिन अपडेट लिया जा रहा है। विभाग का दावा है कि सूचना मिलते ही टीमों को जेसीबी और डोजर के साथ मौके पर भेजा जा रहा है। अवकाश के दिन भी सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया जा रहा है।
कहां कितनी बारिश
सराहन, मनाली और शिमला में 11-11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
भरवाईं 81
नाहन 70
गुलेर 60
सरकाघाट 47
नयनादेवी 38
पालमपुर 37
बंगाणा 36
धर्मशाला 32
ऊना 28
सुंदरनगर 26
बरठीं 26
भराड़ी 22
रेणुका 20
सोलन 18
कुमारसैन 17
कोटखाई 15
पंडोह 14
मंडी और रोहड़ू 12 -12