फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh youth congress suspends 13 office bearers delhi event

कार्रवाई: दिल्ली कार्यक्रम में गैरहाजिरी पड़ी भारी, हिमाचल युवा कांग्रेस के 13 पदाधिकारी निलंबित

Tue, 03 Nov 2026 04:12 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 03 Nov 2026 04:12 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने अपने 13 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। संगठन की ओर से जारी आदेश में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने को कार्रवाई का कारण बताया गया है। निलंबन तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक लागू रहेगा।

विज्ञापन
himachal pradesh youth congress suspends 13 office bearers delhi event
कांग्रेस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस में संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए 13 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के नेतृत्व ने इन पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक निलंबित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इस संबंध में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव (संगठन) आर्यन चौहान ने 2 नवंबर 2026 को निलंबन आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


इन 13 पदाधिकारियों पर हुई कार्रवाई
निलंबित किए गए पदाधिकारियों में दो प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष, आठ महासचिव और तीन सचिव शामिल हैं।

क्रमांक    नाम    पद
1    अमला कश्यप    प्रदेश उपाध्यक्ष
2    अनु कुमारी मराठा    प्रदेश उपाध्यक्ष
3    साहिल ठाकुर    प्रदेश महासचिव
4    अजय ठाकुर    प्रदेश महासचिव
5    रविंद्र राव    प्रदेश महासचिव
6    सचिन ठाकुर    प्रदेश महासचिव
7    मनोज कुमार    प्रदेश महासचिव
8    पूजा ठाकुर    प्रदेश महासचिव
9    तजेंद्र कुमार    प्रदेश महासचिव
10    अंकुर शर्मा    प्रदेश महासचिव
11    यशपाल    प्रदेश सचिव
12    अर्जुन सिंह    प्रदेश सचिव
13    बलदेव सिंटियान    प्रदेश सचिव

Trending Videos

आदेश की प्रतिलिपि भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा, IYC सचिव एवं सह-प्रभारी ज्योतिष एचएम, प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री को भी भेजी गई है। निलंबन आदेश पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव (संगठन) आर्यन चौहान के हस्ताक्षर हैं। फिलहाल आदेश में निलंबन की अवधि अगले निर्देश तक निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed