हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मौसम फिर से करवट लेगा। नौ नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 10 से 12 नवंबर तक मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल स्पीति में बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं।
मैदानी क्षेत्रों ऊना बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 12 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। बुधवार को दिवाली के अवसर पर भी पूरे प्रदेश में मौसम साफ बने रहने की संभावना है।मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान
मंगलवार को अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.4, सुंदरनगर में 26.7, कांगड़ा में 25.6, हमीरपुर में 24.7, बिलासपुर में 23.6, भुंतर में 23.0, नाहन में 22.4, चंबा में 20.8, धर्मशाला में 18.8, शिमला में 18.1, कल्पा में 11.2, डलहौजी में 9.0 और केलांग में 2.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
उधर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से प्रदेश में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। सोमवार रात को प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र केलांग में न्यूनतम तापमान -6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा कल्पा में न्यूनतम तापमान -0.6, भुंतर में 1.9, मनाली में 2.0, कुफरी में 3.5, सुंदरनगर में 5.7, मंडी में 6.8, शिमला में 7.5, ऊना-धर्मशाला में 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।