फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rain halted the pace of apple season, business reduced

Shimla News: बारिश ने रोकी सेब सीजन की रफ्तार, घटा कारोबार

Tue, 02 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rain halted the pace of apple season, business reduced
भट्ठाकुफर फल मंडी में घटी सेब की आपूर्ति
विज्ञापन

प्रतिदिन नौ हजार सेब पेटी तक आई कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। लगातार हो रही बारिश ने सेब सीजन की रफ्तार रोक दी है। ऊपरी शिमला के अधिकतर संपर्क मार्ग भूस्खलन होने के चलते बंद हो गए हैं। इस वजह से बागवान सेब लेकर मंडी नहीं पहुंच पा रहे हैं।


राजधानी की भट्ठाकुफर फल मंडी में सेब की आपूर्ति में प्रतिदिन नौ हजार तक पेटियों की कमी आई है। सोमवार को फल मंडी में 150 सेब की गाड़ियां पहुंची थीं जिसमें करीब 14 हजार सेब की पेटियां थीं। वहीं मंगलवार को केवल 50 गाड़ियां ही सेब लेकर मंडी में पहुंची जिसमें करीब पांच हजार सेब की पेटियां थीं। जिला के कोटखाई, ठियोग और कोटगढ़ में सड़कें बंद होने से सेब की गाड़ियां फंसी हुई हैं। बागवानों का कहना है कि तोड़ा गया सेब गाड़ियों में ज्यादा दिन तक रहने से खराब हो जाता है जिससे फल की गुणवत्ता खराब हो जाती है। इससे मंडी में फसल के अच्छे दाम नहीं मिल पाते। लगातार बारिश होने से बागवानों ने सेब तुड़ान रोक दिया है। इसकी वजह से मंडी में सेब की आपूर्ति में गिरावट आई है। रविवार को भट्ठाकुफर फल मंडी में रेड गोल्डन सेब की 20 किलो की पेटी 1,000 से 1,200 और रॉयल सेब की पेटी 500 से 2,000 रुपये में बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article