फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rain and snowfall expected in Himachal Pradesh from today

हिमाचल : प्रदेश में आज से बारिश और बर्फबारी के आसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

Sat, 01 Jan 2022 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 Jan 2022 02:09 AM IST
सार

एक से चार जनवरी तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान। आज रात से मौसम में आएगा बदलाव। 2021 के आखिरी दिन प्रदेश भर में खिली धूप, ठंड से मिली कुछ राहत।

विज्ञापन
Rain and snowfall expected in Himachal Pradesh from today
शिमला के रिज पर सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से शनिवार रात से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। एक से चार जनवरी तक प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों में तीन जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। चार जनवरी को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम बिगड़ने के आसार हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2021 के आखिरी दिन शुक्रवार को प्रदेश भर में धूप खिली। मौसम साफ रहने से ठंड से कुछ राहत मिली। शुक्रवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 22.5, ऊना 21.6, हमीरपुर 21.0, सुंदरनगर 20.5, सोलन 20.0, कांगड़ा 19.1, भुंतर 18.3, धर्मशाला 18.2, चंबा 17.6, शिमला 12.4, डलहौजी 8.4, केलांग 7.2 और कल्पा में 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


सामान्य से 60 फीसदी कम बरसे बादल
प्रदेश में दिसंबर के दौरान सामान्य से 60 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई। वर्ष 2020 में सामान्य से 20 फीसदी कम, वर्ष 2019 में 15 फीसदी अधिक, 2018 में 83 फीसदी कम, 2017 में 6 फीसदी अधिक और 2015 में 40 फीसदी कम बारिश हुई थी। इस वर्ष पोस्ट मानसून सीजन के दौरान अक्तूबर से दिसंबर तक प्रदेश में सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में मात्र चार दिन ही हुई बर्फबारी
इस वर्ष दिसंबर में प्रदेश में सिर्फ चार दिन ही बर्फबारी हुई। तीन, सात, 17 और 18 दिसंबर को लाहौल-स्पीति, कुल्लू, शिमला, चंबा और किन्नौर जिले के कुछ क्षेत्रों में बर्फ गिरी। सबसे अधिक बर्फबारी कोकसर में 61 सेंटीमीटर छह दिसंबर को रिकॉर्ड हुई। इस माह चार, छह, सात और 27 दिसंबर को प्रदेश में बारिश भी हुई। सबसे अधिक बारिश मनाली में 24 मिलीमीटर हुई।

क्षेत्र                            न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                        - 10.7
कल्पा                         - 3.4
मनाली                        - 2.0
सोलन                        - 0.2
भुंतर                            0.0
कुफरी                         0.8
चंबा                            1.5
धर्मशाला                       2.2
शिमला                        2.3

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed