फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   raid the himalayas rally started frome shimla

घुमावदार सड़कों पर निकले रफ्तार के दीवाने

Sat, 04 Oct 2014 08:37 PM IST
Updated Sat, 04 Oct 2014 08:37 PM IST
विज्ञापन
raid the himalayas rally started frome shimla

बर्फीली और घुमावदार सड़कों पर रफ्तार के 250 दीवाने निकल पडे़ हैं। इनमें रफ्तार के शौकीन सोहेल खान भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वह रेड एक्सट्रीम (4 बाई 4) वर्ग में हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


शनिवार को होटल पीटरहॉफ शिमला से 16वीं मारुति सुजुकी रेड डी हिमालया रैली को फ्लैग ऑफ किया गया। रैली रविवार सुबह शिमला से मनाली के लिए रवाना होगी। यह रैली बर्फीले रास्तों और माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तापमान से गुजरेगी।
विज्ञापन


रैली को मारुति सुजुकी के वाइस प्रेजीडेंट मार्केटिंग मनोहर भट्ट ने फ्लैग ऑफ किया। इसमें विभिन्न वर्गों में 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। विश्व की टॉप-10 साहसिक एवं खतरनाक रैलियों में शुमार मारुति सुजुकी के रेड डी हिमालया रैली में कई महिला प्रतिभागी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2200 किलोमीटर का रोमांचक सफर

raid the himalayas rally started frome shimla

रेड एक्सट्रीम में 45 टीमें, रेड एडवेंचर में 55 टीमें और 28 मोटो एक्सट्रीम, 18 मोटर एलपाइन और चार प्रतिभागी स्कूटर कैटेगिरी में अपना दम खम दिखाएंगे। छह दिन तक चलने वाली इस रैली में प्रतिभागियों को 2200 किलोमीटर का सफर तय करना होगा।

इस दौरान रैली काजा, बारालाचा, शिंगों दर्रा और कारगिल के समीप से होते हुए समुद्र तल से 4890 की ऊंचाई तक के रास्तों से गुजरेगी और तापमान माइनस 15 डिग्री से नीचे मिलेगा।

प्रतियोगिता में रेड डी हिमालया रैली के 9 बार विजेता रह चुके हिमाचल के सुरेश राणा भी शामिल हुए हैं। ऐसे में अन्य प्रतिभागियों को सुरेश को हराने में खासी मशक्कत करनी होगी।

सुरेश राणा के अलावा चंडीगढ़ के जगमीत गिल, मुंबई से सोहेल खान, दिल्ली से संदीप राणा, चंडीगढ़ से हरप्रीत भावा, आर्मी टीम में दिल्ली से लेफ्टिनेंट कर्नल शक्ति बजाज और अमनप्रीत आहलुवालिया, बेंगलुरु से संजय अग्रवाल, दिल्ली से अमरतेज, जयपुर से राज सिंह राठौर सहित सैकड़ों प्रतिभागी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed