{"_id":"c862f4c4de2dcc680ee39d41cec191d5","slug":"raid-the-himalaya-car-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड डी हिमालयन: 10वें खिताब पर इनकी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड डी हिमालयन: 10वें खिताब पर इनकी नजर
अजय कुमार/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 29 Sep 2014 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की सबसे खतरनाक और रोमांचक कार रैलियों में शुमार रेड डी हिमालयन कार रैली में मनाली के सुरेश राणा एक बार फिर चुनौती पेश करेंगे। उनकी नजर लगातार दसवें खिताब पर होंगी। कार रैली 3 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
इसमें देश भर से 41 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मनाली के सुरेश राणा को इस बार भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। संदीप शर्मा, हरप्रीत बाबा, लेफ्टिनेंट कर्नल शक्ति बजाज, अमरप्रीत आहलुवालिया और राज सिंह राठौर से उन्हें कड़ी टक्कर मिल सकती है।
विज्ञापन
रेड डी हिमालयन कार रैली के अब हुए 16 में से 9 बार सुरेश राणा खिताब जीत चुके हैं। शिमला से शुरू होने जा रही यह रैली दुर्गम स्पीति घाटी, कुंजम, बारालाचा, शिंकुला और रोहतंाग दर्रा होते हुए मनाली में खत्म होगी।
विज्ञापन
मारुति सुजुकी मार्केटिंग के उपाध्यक्ष मनोहर भट्ट का दावा है कि मारुति सुजुकी मोटर रैली दुनिया की सबसे रोमांचक और खतरनाक रैलियों में शुमार है। 2013 की रैली में सुरेश राणा ने 156 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार दौड़ाई है।
हिमालयन मोटर स्पोर्ट्स के अध्यक्ष विजय परमार का कहना है कि सुरेश राणा को इस बार दूसरे प्रतिभागी टक्कर दे सकते हैं। रैली 11 अक्तूबर को मनाली में समाप्त होगी।