{"_id":"57fcef134f1c1bc67b28e478","slug":"raid-de-himalaya-biker-died-in-accident-near-kinnaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड डी हिमालय रैली के बाइकर की हादसे में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड डी हिमालय रैली के बाइकर की हादसे में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयुपर (लाहौल-स्पीति)
Updated Tue, 11 Oct 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली से आठ अक्तूबर से शुरू हुई रेड डी हिमालय रैली के एक प्रतिभागी की बाइक स्पीति घाटी के छतडू के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। रेड डी हिमालय रैली का यह प्रतिभागी लोसर से ग्रांफू की ओर रहा था। इस दौरान बाइकर की मोटरसाइकिल बातल के छतडू के पास पहाड़ी से टकराने के बाद हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
गंभीर हालत में घायल हुए बाइक सवार को उपचार के लिए रेड डी हिमालय रैली के चौपर द्वारा मनाली लाया गया जहां उसकी मौत हो गई है। इस हादसे की सूचना लाहौल-स्पीति पुलिस ने उनके परिजनों को दे दी है। हादसे में मृतक की पहचान कोलकाता निवासी शुभम्य के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति रमन कुमार मीणा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसा मंगलवार सुबह करीब 12 बजे के आसपास हुआ है। हादसे की सूचना रैली में भाग ले रहे अन्य प्रतिभागियों द्वारा दी गई। इसके बाद रैली में शामिल चौपर को हादसे की सूचना दी गई और घायल को उपचार के लिए मनाली लिफ्ट किया गया। लेकिन यहां उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन