फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ragging complaint at HP University.

एचपी यूनिवर्सिटी में रैगिंग का मामला, लॉ के छात्र को धमकाया

Fri, 23 Sep 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 23 Sep 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
Ragging complaint at HP University.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पहली बार रैगिंग की शिकायत आई है। विधि प्रथम सेमेस्टर के छात्र ने लिखित शिकायत में कहा है कि वीरवार सुबह करीब सवा दस बजे वह कक्षाएं लगाने आ रहा था।

विज्ञापन


इस बीच पांचवें सेमेस्टर के छात्र ने उसका रास्ता रोका और धमकाया। डीएसडब्लू प्रो. संजीव महाजन ने लिखित शिकायत मिलने की पुष्टि की है। विधि विभागाध्यक्ष प्रो. कमलजीत सिंह ने बताया कि अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजीव महाजन की ओर से उन्हें शिकायत मिली है।
विज्ञापन


रैगिंग के आरोपी छात्र की ओर से भी लिखित में आया है कि उसके खिलाफ साजिश के तहत यह शिकायत की गई है। उन्होंने कहा कि  प्रारंभिक स्तर पर इन दोनों शिकायतों को देखकर यह मामला रंजिश का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में आज तक रैगिंग की कोई घटना सामने नहीं आई है। इसके बावजूद मामले को अधिष्ठाता अध्ययन को भेजा गया है। उधर, अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरिजा शर्मा का कहना है कि उनके ध्यान में मामला आया है। अभी तक लिखित में शिकायत आने की उन्हें सूचना नहीं है। यदि ऐसी शिकायत आती है तो निश्चित तौर पर एंटी रैगिंग कमेटी से मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed