फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Radha-Krishna temple filled with devotion due to Bhagwat Katha

Shimla News: भागवत कथा से भक्तिमय हुआ राधा-कृष्ण मंदिर

Sat, 03 Oct 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Radha-Krishna temple filled with devotion due to Bhagwat Katha
शिमला। राजधानी के गंज बाजार में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में शनिवार को सनातन धर्म सभा की ओर से श्रीमद्भागवत पुराण कथा शुरू हुई। शाम 5 बजे से शुरू हुई इस कथा के पहले दिन कथावाचक आचार्य हरीश भारद्वाज ने राजा परीक्षित के जीवन का प्रसंग सुनाया। उन्होंने प्रसंग सुनाते हुए कहा कि मनुष्य को जीवन की नश्वरता को समझते हुए समय रहते ईश्वर का स्मरण, सत्संग और सद्कर्म अपनाने चाहिए। सांसारिक जीवन में रहते हुए भी यदि व्यक्ति अपने कर्मों को धर्म और सेवा से जोड़ दे तो उसका जीवन सार्थक हो सकता है। कथाव्यास ने कहा कि मनुष्य का जीवन केवल भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के लिए नहीं है, बल्कि आत्मिक उन्नति और ईश्वर की प्राप्ति भी जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि पितृ पक्ष के विशेष ध्यान को देखते हुए आयोजित यह कथा 10 अक्तूबर तक प्रतिदिन शाम चार से छह बजे तक चलेगी। अंत में भगवान श्रीहरि की आरती हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article