फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rohru fire victims will get two lakhs rupees each for house construction

कशैणी अग्निकांड प्रभावितों को घर बनाने के लिए मिलेगी इतनी राशि, सीएम का एलान

Fri, 20 Apr 2018 09:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कशैणी(रोहड़ू)
अमर उजाला ब्यूरो, कशैणी(रोहड़ू) Updated Fri, 20 Apr 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
rohru fire victims will get two lakhs rupees each for house construction

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कशैणी गांव में पहुंचकर अग्निकांड पीड़ितों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। सीएम ने कहा कि नए घर बनाने के लिए सरकार प्रभावितों को 2.52 लाख रुपये देगी। 

विज्ञापन


लोग यहीं बसना चाहते हैं तो सड़क-पानी का इंतजाम किया जाएगा। अन्य जगह जाना चाहते हैं तो सरकार जमीन चिह्नित करेगी। सीएम ने कहा कि घर बनाने के लिए टीडी से मुफ्त लकड़ी दी जाएगी।

विज्ञापन

सामुदायिक रसोई जब तक लोग चाहें चलती रहेगी

rohru fire victims will get two lakhs rupees each for house construction

कहा कि अग्निकांड पीड़ितों को फौरी राहत के तौर पर 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रशासन की ओर से दी गई है। लोग जब तक चाहें, सामुदायिक रसोई चलती रहेगी। अग्निशमन उपकरण तब तक नहीं हटाए जाएंगे, जब तक मलबे से आग या धुआं बंद नहीं होता।

मलबा हटाने के लिए भी सरकार मदद करेगी। प्रभावितों की बेटियों के विवाह में भी सरकार मदद करेगी। इस दौरान क्षेत्र के विधायक नरेंद्र बरागटा ने सीएम को घटना की विस्तृत जानकारी दी।

जरूरत पर उपदान पर भी लकड़ी दी जाएगी।

rohru fire victims will get two lakhs rupees each for house construction

ज्यादा जरूरत पर उपदान पर भी लकड़ी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रभावितों ने राज्य सहकारी बैंक या अन्य बैंकों से ऋण लिया है तो उनके लोन की रिकवरी प्रक्रिया एक वर्ष तक रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। 

सीएम ने कहा कि आग से प्रभावित गांव में सड़क निर्माण के लिए पर्याप्त बजट दिया जाएगा। गांव में पेयजल की कमी को दूर करने के लिए सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को भी सीएम ने निर्देश दिए। 

विज्ञापन

खुले आसमान के नीचे  पक रहा प्रभावितों का खाना

rohru fire victims will get two lakhs rupees each for house construction

कशैणी गांव के अग्निकांड प्रभावितों का खाना खुले आसमान तले लंगर में बनाया जा रहा है। सिर से छत खोने के बाद प्रभावित परिवारों की पहली रात दूसरों के घरों में रोते-बिलखते कटी है। गांव के कई परिवारों के पास केवल तन का कपड़ा ही बचा है।

पांव में पहनने के लिए बूट तक नहीं फिर भी प्रभावित परिवारों को लोग एक दुसरे को हौसला देने के लिए खडे हो रहे है। गांव के प्रभावितों में एक परिवार से बेटी के शादी की तैयारी थी। उससे पहले शादी के लिए जुटाया गया सारा सामान व घर आग की भेंट चढ गया।

अब इस परिवार के पास केवल तंन का कपडा बचा है। सिर ढकने को न तो छत, खाने के नाम पर एक तिनका तक नहीं उपर से बेटी की शादी की चिंता सामने खडी है। यहां पंहुचने पर सीएम जय राम ठाकुर ने इस लडकी की शादी के लिए अलग से सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed