फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP TET 2026: Himachal Board of School Education receives 40,000 applications; find out when the exams will beg

एचपी टीईटी 2026: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास आए 40 हजार आवेदन, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

Wed, 14 Oct 2026 08:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Oct 2026 08:22 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) नवंबर-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। 

विज्ञापन
HP TET 2026: Himachal Board of School Education receives 40,000 applications; find out when the exams will beg
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) नवंबर-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। प्रदेश भर से युवाओं ने इस परीक्षा के लिए भारी उत्साह दिखाया है और बोर्ड को विभिन्न श्रेणियों के लिए कुल 39,984 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि अब तक प्राप्त कुल 39,984 आवेदनों में से 38,355 अभ्यर्थियों ने निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ फॉर्म जमा किए हैं।

विज्ञापन


वहीं, तकनीकी या अन्य कारणों से 1,629 आवेदन बिना शुल्क के प्राप्त हुए हैं। बोर्ड अब इन आवेदनों की छंटनी और परीक्षा केंद्रों के आवंटन की प्रक्रिया में जुट गया है। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता को लेकर बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। विद्यार्थियों को बेहतरीन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए स्कूलों में योग्य और पात्र शिक्षकों का होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) शिक्षा के निर्धारित मानकों को बनाए रखने और बेहतरीन शिक्षकों की फौज तैयार करने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि टीईटी नवंबर-2026 की विभिन्न श्रेणियों की परीक्षाओं का आगाज 22 नवंबर से होने जा रहा है। परीक्षा के पारदर्शी और सफल आयोजन को लेकर बोर्ड ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। डॉ. राजेश शर्मा ने सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की नवीनतम जानकारी, दिशा-निर्देशों और आगामी अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed