{"_id":"6acf783fd8561f8ecf05b9fd","slug":"shimla-secretariat-employees-cooperative-society-reduces-interest-rate-23-incentive-amount-to-be-provided-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: सचिवालय कर्मचारी सहकारी सभा ने घटाई ब्याज दर, 23 फीसदी प्रोत्साहन राशि मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: सचिवालय कर्मचारी सहकारी सभा ने घटाई ब्याज दर, 23 फीसदी प्रोत्साहन राशि मिलेगी
Wed, 14 Oct 2026 06:10 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:10 PM IST
सार
सचिवालय कर्मचारी सहकारी ऋण एवं बचत सभा सीमित शिमला-2 ने दिवाली के अवसर पर सदस्यों को राहत देते हुए ऋण पर ब्याज दर 11.50 फीसदी से घटाकर 11 फीसदी करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
हिमाचल सचिवालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सहकारी ऋण एवं बचत सभा सीमित शिमला-2 ने दिवाली के अवसर पर सदस्यों को राहत देते हुए ऋण पर ब्याज दर 11.50 फीसदी से घटाकर 11 फीसदी करने का फैसला लिया है। नई दर एक नवंबर 2026 से लागू होगी। इसके अलावा सभा के सदस्यों को उनके जमा भागधन पर 23 फीसदी प्रोत्साहन राशि वितरित की जाएगी। सभा का तीसरा साधारण अधिवेशन बुधवार को अध्यक्ष ओम प्रकाश दिनकर की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में सदस्यों के हित में कई निर्णय लिए गए।
विज्ञापन
सभा वर्तमान में अपने सदस्यों को अधिकतम आठ लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवा रही है। अध्यक्ष दिनकर ने बताया कि सभा ने पिछली अधिकतम ऋण सीमा के आधार पर सदस्यों को ऋण उपलब्ध करवाया है। ब्याज दर में आधा फीसदी की कटौती से सदस्यों को ऋण अदायगी में राहत मिलेगी। वहीं, जमा भागधन पर 23 फीसदी प्रोत्साहन राशि से सदस्यों को अतिरिक्त लाभ होगा। बैठक में उपाध्यक्ष मिलाप चंद, महाप्रबंधक कुशल ठाकुर और निदेशक सुरेंद्र मोहन, पवन धारटा, अरुण भारद्वाज, साहिल वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन