फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu announcement: Moral education to start in CBSE schools from the next session; curriculum

सीएम सुक्खू का एलान: सीबीएसई स्कूलों में अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा की पढ़ाई, पाठ्यक्रम हो रहा तैयार

Wed, 14 Oct 2026 08:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल स्पीति)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Oct 2026 08:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने बुधवार को काजा स्थित सीबीएसई स्कूल के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए और समस्याओं को सुना। विद्यार्थियों ने काजा स्कूल को सीबीएसई से संबद्ध करने के लिए आभार जताया। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu  announcement: Moral education to start in CBSE schools from the next session; curriculum
काजा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में आगामी शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई स्कूलों में नैतिक शिक्षा की पढ़ाई शुरू की जाएगी। इसका पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और नैतिक मूल्यों की शिक्षा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को काजा स्थित सीबीएसई स्कूल के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए और समस्याओं को सुना। विद्यार्थियों ने काजा स्कूल को सीबीएसई से संबद्ध करने के लिए आभार जताया। संवाद के दौरान एक छात्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्कूल में 85 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं, इनमें से 46 छात्राएं छात्रावास में रहती हैं। छात्रावास में कुक, सफाई कर्मचारी और महिला वार्डन की कमी का मामला उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए छात्र, छात्राओं के अलग-अलग छात्रावास बनेंगे। शिक्षकों के लिए भी अलग आवासीय ब्लॉक तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

छात्रा ने पाठ्यक्रम में पर्यावरण अध्ययन को शामिल करने का आग्रह किया
एक अन्य छात्रा ने स्कूल के पाठ्यक्रम में पर्यावरण अध्ययन को शामिल करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने सुझाव की सराहना की। कहा कि पर्यावरण संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। इसी दिशा में प्रदेश सरकार आगामी शैक्षणिक सत्र से नैतिक शिक्षा शुरू करने जा रही है। विद्यार्थियों ने कक्षाओं में ठंड और पर्याप्त रोशनी न होने के कारण पढ़ाई में आने वाली परेशानियों से भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने स्कूल भवन और अन्य सुविधाओं के विकास के लिए धन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने पूछा- स्पीति आकर कैसा लगा
एक छात्रा ने मुख्यमंत्री से पूछा कि दूसरी बार स्पीति घाटी आने पर उन्हें कैसा महसूस हो रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पीति खूबसूरत क्षेत्र है। सरकार यहां पर्यटन से जुड़ी विभिन्न परियोजनाएं विकसित कर रही है, जिससे स्थानीय लोगों की आय बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यहां आइस हॉकी स्टेडियम का निर्माण भी किया जा रहा है। 

विज्ञापन

स्पीति के युवाओं के लिए शुरू होंगे कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम
विद्यार्थियों ने स्पीति घाटी में पढ़ाई की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में जल्द ही स्किल ट्रेनिंग कोर्स शुरू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पर्यटन क्षेत्र से संबंधित विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने पर भी विचार होगा। इस अवसर पर विधायक अनुराधा राणा मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed