फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Quilt Mattresses and pinnacle shop on fire in shimla

दुकान में लगी भीषण आग, हजारों का सामान जलकर राख

Tue, 20 Nov 2018 04:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 20 Nov 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
Quilt Mattresses and pinnacle shop on fire in shimla

राजधानी के समीप घणाहट्टी में रजाई-गद्दे के कारोबार की दुकान में भीषण आग लग गई। मंगलवार को सुबह करीब पौने बारह बजे एक रजाई-गद्दे के कारोबार की दुकान में अचानक आग भड़क गई।

विज्ञापन


आग से दुकान में रखी रुई, पिंजाई कर गद्दे बनाने के लिए लाए गए पुराने कपड़े, रजाई-गद्दे के चंदे और रुई आदि की गांठें जलकर राख हो गई। इस कारोबार में शामिल छह मजदूरों के कपड़े और नकदी भी जल गई। इस घटना में करीब 80 हजार का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बालुगंज अग्निशमन उप-केंद्र से गए बचाव दल ने पहुंच कर आग पर काबू पाया और साथ लगती दुकानों को भी सुरक्षित बचा लिया। आग से साथ की प्रेम लाल नामक कारोबारी की दुकान को भी आंशिक नुकसान हुआ बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मजदूराें काे हुअा भारी नुकसान

Quilt Mattresses and pinnacle shop on fire in shimla

आग लगने पर आसपास के लोगों और दुकानदारों में प्रेम लाल, व्यापार मंडल घणाहट्टी के महासचिव बसंत लाल वर्मा, राजेश ठाकुर, जियालाल आदि ने पानी की बाल्टियां ढो कर आग को बुझाने के पूरे प्रयास किए। उनकी मदद से आग को आगे बढ़ने से रोका जा सका।

जानकारी के मुताबिक पिछले कई सालों से स्कूल की ओर जाने वाली सड़क के किनारे पर अस्थाई ठिकाना बनाकर छह लोग मोहम्मद इरशात, मो. इश्ताक, मो. इमितयाज, मो. आजीम, मो. आसीम और मो. जसमन साजी मिलकर पिंजाई का काम करते थे।

वे नई रजाई गद्दे बनाने के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जा कर पुराने कपड़े लाते थे और उनकी मशीन से पिंजाई कर गद्दे आदि बनाने का काम करते थे। इस आग में उनका पूरा सामान जलकर राख हो गया। 

 मौके पर गए अग्निशमन उप-केंद्र के उप अंग्निशमन अधिकारी प्रकाश चंद ठाकुर ने बताया कि आग में करीब 80 हजार से अधिक का सामान जलने का आकलन किया गया है। घणाहट्टी पंचायत के उक्त वार्ड की सदस्य प्रेमलता गुप्ता ने बताया कि आग के कारण अज्ञात है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाने में पूरा सहयोग किया। प्रभावितों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उधर उप प्रधान देवेंद्र शर्मा ने भी प्रभावितों को राहत देने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed