{"_id":"62dc10e0cac42a5e4c22bb79","slug":"protest-in-palampur-for-karunamulak-job-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालमपुर: नौकरी देंगे, तभी बदलेगा सरकार बदलने का रिवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालमपुर: नौकरी देंगे, तभी बदलेगा सरकार बदलने का रिवाज
Sat, 23 Jul 2022 08:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 23 Jul 2022 08:47 PM IST
सार
आक्रोश रैली के माध्यम से सरकार को चेताया है कि प्रदेश में सरकार बदलने का रिवाज तभी बदलेगा, जब करुणामूलक नौकरियां बहाल होंगी।
विज्ञापन
पालमपुर में रोष रैली।
- फोटो : संवाद
विस्तार
करुणामूलक आधार पर नौकरी की मांग को लेकर आश्रितों ने पालमपुर में रोष रैली निकाली। प्रदेश सरकार और कृषि विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। रोष रैली में प्रदेश भर से हजारों हजारों करुणामूलक आश्रितों ने भाग लिया। एसडीएम पालमपुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन
इन लोगों का कहना था कि करुणामूलक आश्रितों को शिमला में क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे एक साल होने वाला है, लेकिन अभी तक उनकी कोई आवाज नहीं सुनी गई। आक्रोश रैली के माध्यम से सरकार को चेताया है कि प्रदेश में सरकार बदलने का रिवाज तभी बदलेगा, जब करुणामूलक नौकरियां बहाल होंगी।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि सरकार करुणामूलक संघ के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाए। कहा कि सरकार आगामी कैबिनेट में करुणामूलक आश्रितों को लेकर फैसला नहीं लेती है तो 29 जुलाई को शिमला में हल्ला बोला जाएगा। करुणामूलक संघ 359 दिन से शिमला में क्रमिक भूख हड़ताल पर है।
विज्ञापन