Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Protest at CTO against suspension of BJP councillor

Shimla News: भाजपा पार्षद को निलंबित करने के खिलाफ सीटीओ पर प्रदर्शन

Mon, 02 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Protest at CTO against suspension of BJP councillor
महापौर के फैसले पर जताया विरोध, नारेजाबीज
विज्ञापन

बोले, बैठक में भाजपा पार्षदों से किया गया दुर्व्यवहार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भाजपा पार्षद को निलंबित करने के विरोध में सोमवार को सीटीओ चौक पर भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि नगर निगम की मासिक बैठक में तथ्यहीन और जोर जबरदस्ती के बलबूते उनकी पार्टी के पार्षदों के साथ दुर्व्यवहार किया गया जिसकी जिला भाजपा कड़ी निंदा करती है। इस दौरान नगर निगम महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
भाजपा जिला शिमला के जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने कांग्रेस शासित नगर निगम शिमला पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर निगम शिमला में कांग्रेस पार्षदों और महापौर की दादागिरी चल रही है। सुरेंद्र चौहान को ढाई वर्ष के कार्यकाल तक ही महापौर का दायित्व दिया है लेकिन कांग्रेस सरकार ने प्रक्रिया को बदलकर सभी काबिल पार्षदों के साथ धोखा किया। बीते दिनों नगर निगम की मासिक बैठक में शिमला नगर नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों और महापौर ने सिर्फ बिट्टू कुमार पाना को निलंबित किया है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि जोर जबरदस्ती करके भाजपा पार्षदों के साथ सदन में दुर्व्यवहार किया गया। भाजपा पार्षदों को दरकिनार करके फैसले लिए जा रहे हैं। शहर में कुत्तों और बंदरों का आतंक है। इस वजह से स्कूल के बच्चों को डर के माहौल में आवाजाही करनी पड़ रही है। अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। स्मार्ट सिटी में भाजपा सरकार की ओर से करवाए गए कार्यों को आधे अधूरे में छोड़कर नगर निगम शिमला मनमानी कर रहा है। जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अपने चहेतों को टेंडर आवंटित किए जा रहे हैं, जिसमें धांधलियां की जा रही हैं। प्रदर्शन में प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजीव देष्टा,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, जिला महामंत्री सत्य प्रकाश मानक, राजेंद्र झीना, बिट्टू पाना, कमलेश मेहता, रचना झीना, राजेंद्र चौहान, पूर्ण मल, निशा ठाकुर, कल्पना शर्मा, कल्याण धीमान, विजय परमार, सरोज ठाकुर, आशा शर्मा, किरण बावा, प्रमोद ठाकुर और अजय सरना सहित अन्य पूर्व पार्षद और जिला भाजपा के पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article