{"_id":"dbd193f5b61a4408ca05a1b91eca8934","slug":"protest-against-indo-pak-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक टीम का हवाई अड्डे पर विरोध करेंगे पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक टीम का हवाई अड्डे पर विरोध करेंगे पूर्व सैनिक
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 मार्च को धर्मशाला में प्रस्तावित भारत-पाकिस्तान टी-20 वल्र्ड क्रिकेट मैच को पूर्व सैनिक किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे। यह ऐलान पूर्व सैनिक लीग के प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने धर्मशाला में प्रेस वार्त के दौरान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक पाकिस्तान क्रिकेट टीम को धर्मशाला में किसी भी सूरत में कदम नहीं रखने देंगे। पूर्व सैनिक पाकिस्तान टीम का हवाई अड्डे पर ही विरोध करेंगे। अगर पाकिस्तान टीम को धर्मशाला तक आना है तो पूर्व सैनिकों की लाशों पर गुजरना होगा। अगर बीसीसीआई नहीं माना तो हालात पड़ोसी राज्य हरियाणा की तरह हिमाचल में भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
मनकोटिया ने कहा कि भारत पाक मैच के विरोध में पूर्व सैनिक लीग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और बीसीसीआई अध्यक्ष मनोहर शशांक को पत्र लिखगे। मोदी, भागवत और शशांक को बताया जाएगा कि अगर वे देश को सबसे बड़ा देशभक्त मानते हैं तो सैनिकों को शहीद करने वाले पाकिस्तान देश की टीम को भारत में क्यों आने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
हाल ही में हिमाचल की धरती के कई सपूतों ने आतंकी हमलों में शहादत का जाम पीया है। आतंकी पाकिस्तान से आए हैं, इस बात की तस्दीक भी हो चुकी है। ऐसे में हिमाचल की धरती हम पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हार पहनाकर स्वागत कैसे कर सकते हैं। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर सोच समझ कर बयानबाजी करें।
उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए कि धर्मशाला में भारत-पाक मैच होकर रहेगा। मनकोटिया ने आतंकवादियों से लडने के तरीकों को लेकर भारतीय सेना पर भी सवाल उठाए हैं। तीन आतंकवादियों से निपटने के लिए कई दिन लग रहे हैं। पांच सैनिक शहीद कर दिए जाते हैं और इससे कहीं ज्यादा घायल होकर अस्पतालों में पड़े होते हैं।