फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   protest against india pak t20 match in dharamsala

भारत-पाक मैच का विरोध, शहीदों के परिवारों ने किया प्रदर्शन

Wed, 09 Mar 2016 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 09 Mar 2016 08:47 AM IST
विज्ञापन
protest against india pak t20 match in dharamsala
धर्मशाला में शहीद स्मारक के बाहर भारत-पाक मैच के विरोध में नारेबाजी करते शहीदों के परिवार। - फोटो : अमर उजाला

भारत-पाकिस्तान के 19 मार्च को प्रस्तावित मैच के विरोध में धर्मशाला में पठानकोट आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों ने प्रदर्शन किया। पठानकोट आतंकी हमले में चंबा के बासा और शाहपुर के सिहुंआ के सैनिक शहीद हुए थे। 

विज्ञापन


शहीद सैनिकों के बेटों ने मंगलवार को शहीद स्मारक के बाहर भारत-पाक मैच के विरोध में नारेबाजी की। एडवोकेट विनय शर्मा की अगुवाई में हुए विरोध-प्रदर्शन में करीब दो दर्जन प्रदर्शनकारी शामिल रहे। 
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा के नाम से किए गए इस विरोध-प्रदर्शन में शहीदों के बेटों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

'हरगिज बर्दाश्त नहीं होगा मैच'

protest against india pak t20 match in dharamsala
नारेबाजी करते शहीदों के परिवार। - फोटो : अमर उजाला

शाहपुर के शहीद संजीवन राणा के बेटे शुभम ने बताया कि भारत-पाक मैच होने पर उनके परिवारों को गहरा धक्का लगेगा। चंबा के शहीद जगदीश चंद के बेटे रजत नरियाल ने कहा कि पाकिस्तान के साथ मैच हरगिज बर्दाश्त नहीं होगा। 

शुभम और रजत ने कहा कि बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर मैच के उत्साह में शहीद परिवारों के जख्मों को कुरेद रहे हैं। यदि मैच नहीं रुका तो पूर्व सैनिक और उनके सहयोगी किसी भी अंजाम तक पहुंच सकते हैं। पाक टीम के धर्मशाला पहुंचने पर शहीद स्मारक पर अनिश्चितकालीन अनशन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed