प्रो. सिकंदर ने संभाला एचपीयू के 26वें कुलपति का कार्यभार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रो. सिकंदर कुमार एचपीयू के 26वें कुलपति बन गए हैं। वीरवार देर रात को प्रो. सिकंदर कुमार की नियुक्ति की अधिसूचना जारी हुई। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सिकंदर कुमार ने कुलपति का कार्यभार संभाला।
दोपहर बाद सचिवालय जाकर नए कुलपति ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात भी की। नए कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा है कि राज्य विश्वविद्यालय को बुलंदियों पर ले जाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक और छात्र हित में काम किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग में कार्यरत प्रो. सिकंदर कुमार बीते करीब 3 दशकों से अध्यापन कार्य से जुड़े हैं। मूल रूप से जिला हमीरपुर के नादौन के रहने वाले प्रो. सिकंदर की तीन पुस्तकें सांख्यिकी पद्धतियां, सूक्ष्म अर्थ शास्त्र और हिमालयी अर्थशास्त्र प्रकाशित हुई हैं। इसके अलावा 31 शोध लेख प्रकाशित हो चुके हैं।
सिकंदर रह चुके हें 17 छात्रों के पीएचडी और 52 छात्रों के एमफिल पर्यवेक्षक
प्रो. सिकंदर कुमार करीब 110 सेमिनार, संगोष्ठियां एवं कार्यशालाओं में भाग ले चुके हैं। प्रो. सिकंदर कुमार 17 छात्रों के पीएचडी और 52 छात्रों के एमफिल पर्यवेक्षक रह चुके हैं।
वे सीआईएफ नोडल संगठन मुंबई, कृषि लागत योजना, जनसंख्या शोध केंद्र, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पांच वर्ष निदेशक और अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष भी रहे हैं। प्रो. सिकंदर कुमार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भी है।
कुलपति के पद पर इनकी नियुक्ति तीन साल के लिए हुई है। उधर, चौदह महीनों से ज्यादा समय के बाद हिमाचल विश्वविद्यालय को स्थायी कुलपति मिला है। वीरवार को शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज खुद उनकी नियुक्ति की फाइल लेकर हिमाचल का प्रभार देख रहे हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से
मिलने चंडीगढ़ गए थे। वीरवार देर रात को राजभवन ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। 25 मई 2017 को तत्कालीन कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी के रिटायर होने के बाद से वीसी का पद खाली चल रहा था।