फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Priyanka gandhi dream home in shimla himachal pradesh

प्रियंका ने मकान में करवाया रंग-रोगन, निचला फ्लोर बनकर तैयार

Fri, 14 Oct 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 14 Oct 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi dream home in shimla himachal pradesh

प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिमला के छराबड़ा स्थित अपने नए निर्माणाधीन मकान में रंग-रोगन का काम शुरू कर दिया है। निचला फ्लोर बनकर तैयार है। अब ऊपरी मंजिल पर काम चल रहा है। वीरवार को शिमला पहुंचते ही प्रियंका गांधी वाड्रा अपने निर्माणाधीन मकान पर गईं। 

विज्ञापन


उन्होंने इसके तमाम निर्माण कार्यों का जायजा लिया। प्रियंका शुक्रवार को भी पूरे दिन साइट पर रहेंगी। वे शनिवार को नई दिल्ली लौटेंगी। प्रियंका के सपनों का आशियाना पिछले आठ साल से बनाया जा रहा है। चार साल पहले इसकी दो मंजिलों को बनाने के बाद गिराया भी जा चुका है।

विज्ञापन

निचला फ्लोर बनकर तैयार, अब ऊपर की मंजिल पर चला काम

Priyanka gandhi dream home in shimla himachal pradesh

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा वीरवार को फिर शिमला पहुंचीं। वे करीब साढे़ 11 बजे शिमला पहुंचीं। प्रियंका शिमला के होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल में ठहरी हैं। वे शिमला में होटल पहुंचकर थोड़ा आराम करने के बाद निर्माणाधीन मकान पर गईं। 

उन्होंने इस मकान में निचले फ्लोर पर लगाए जा चुके लकड़ी के दरवाजों और खिड़कियों का जायजा लिया। निचले फ्लोर पर फर्नीचर का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद वे ऊपरी फ्लोर में गईं और वहां भी उन्होंने लकड़ी के चल रहे काम का मुआयना किया। उन्होंने अपने वास्तुकार को आवश्यक निर्देश दिए। 

मकान के चारों तरफ क्यारियां भी देखीं

Priyanka gandhi dream home in shimla himachal pradesh

बीच-बीच में वास्तुकार उनके सामने नक्शा भी खोलते रहे और बताते रहे कि इस नक्शे के मुताबिक उन्होंने किस तरह से इस मकान का निर्माण कार्य किया है। प्रियंका गांधी के इस मकान पर सफेद प्राइमर रंग किया जा चुका है। जैसे ही दरवाजे खिड़कियों का काम पूरा

कर लिया जाता है तो दूसरा रंग-रोगन भी कर लिया जाएगा। प्रियंका इसके बाद वापस होटल लौटीं। दोपहर के बाद फिर साइट पर गईं। इसके बाद उन्होंने मकान के चारों तरफ क्यारियां भी देखीं। इनमें उगाए गए फूलों के पौधों को भी नजदीक जाकर देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed