फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   private schools will get affiliation for five years now in himachal

तीन नहीं अब इतने साल के लिए मिलेगी प्राइवेट स्कूलों को संबद्धता

Tue, 20 Nov 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 20 Nov 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
private schools will get affiliation for five years now in himachal

निजी स्कूलों की संबद्धता को लेकर स्कूल शिक्षा बोर्ड की बैठक में नया फैसला लिया गया है। सूबे के निजी स्कूलों को निकट भविष्य में पांच साल की संबद्धता मिलेगी। इस बीच बोर्ड के अधिकारी निजी स्कूलों का निरीक्षण करके खामियों को जांच सकते हैं।

विज्ञापन


संबद्धता का समय तीन साल से बढ़ाकर पांच साल करने के लिए सोमवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला सभागार में हुई बैठक में चर्चा हुई। बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू की अध्यक्षता में निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में निजी स्कूलों की समस्याओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


साथ ही संबद्धता का समय बढ़ाने और इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया सरल करने की मांग को निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों ने प्रमुखता से उठाया। हालांकि, स्कूल शिक्षा बोर्ड तीन साल की संबद्धता निजी स्कूलों को देता है। लेकिन, हर साल संबद्धता नवीकरण के लिए पूरी फाइल फिर से बनाई जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

private schools will get affiliation for five years now in himachal

बैठक में निजी स्कूल संगठन के अध्यक्ष राजेश रॉकी ने सात मांगों का मांग पत्र बोर्ड सचिव के समक्ष रखा। इसमें सीबीएसई की तर्ज पर स्कूलों की स्थायी संबद्धता करके समय-समय पर निरीक्षण करने, निजी स्कूलों की बसों पर लगने वाले रोड टैक्स पर छूट, निजी स्कूलों के अध्यापकों के अनुभव प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया सरल करने, नियम बनाने वाली कमेटी में निजी

स्कूलों के प्रतिनिधि शामिल करने, निजी स्कूलों के बच्चों को भी एचआरटीसी में बस पास की सुविधा सहित अन्य मांगे रखीं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ हरीश गज्जू ने बताया कि शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के निर्देशों के अनुसार निजी स्कूल प्रबंधकों को आ रही समस्याओं को जानने के लिए बैठक रखी गई थी। बैठक में निजी स्कूल प्रतिनिधियों के सुझाव और मांगों को सरकार को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed