{"_id":"634647b27caf75210e0dd4ed","slug":"private-bus-slipped-on-dung-in-himachal-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: गोबर पर फिसली निजी बस, बाल-बाल बचीं 15 जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: गोबर पर फिसली निजी बस, बाल-बाल बचीं 15 जानें
Wed, 12 Oct 2022 07:02 PM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 12 Oct 2022 07:02 PM IST
सार
जैसे ही गोबर पर बस फिसलने लगी तो चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर उसे रोक लिया। हालांकि, बस की स्पीड होेने की वजह से बस सड़क के किनारे जाकर रुकी।
विज्ञापन
गोबर पर फिसली बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हड़सर-भरमौर मार्ग पर बुधवार सुबह हड़सर से इंदौरा की तरफ जा रही एक निजी बस प्रंघाला के पास गोबर से भरी सड़क पर फिसल गई। जानकारी के मुताबिक प्रंघाला के पास सड़क गोबर से भरी हुई थी। इससे बस अचानक गोबर पर फिसलकर सड़क से खाई की ओर लटक गई। चालक की सूझबूझ से 15 लोगों की जिंदगी बच गई।
विज्ञापन
जैसे ही गोबर पर बस फिसलने लगी तो चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर उसे रोक लिया। हालांकि, बस की स्पीड होेने की वजह से बस सड़क के किनारे जाकर रुकी। इससे बस का आगे का टायर खाई की ओर निकल गया। जैसे ही बस गोबर पर अनियंत्रित हुई तो सवारियों में अफरातफरी मच गई। बस के रुकने पर चालक ने परिचालक को सवारियां को तुरंत बाहर निकालने की बात कही।
विज्ञापन
सवारियों ने बस से बाहर निकलकर राहत की सांस ली। अगर बस सड़क किनारे नहीं रुकती तो गहरी खाई में गिर सकती थी। इससे जानमाल का नुकसान भी हो सकता था। बताया जा रहा है कि इस सड़क से अक्सर पशुपालक मवेशियों को लेकर गुजरते रहते हैं, जिससे सड़क पर गोबर फैला हुआ है।
विज्ञापन