फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Private bus slipped on dung in Himachal Chamba

Road Accident: गोबर पर फिसली निजी बस, बाल-बाल बचीं 15 जानें

Wed, 12 Oct 2022 07:02 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा) Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Oct 2022 07:02 PM IST
सार

जैसे ही गोबर पर बस फिसलने लगी तो चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर उसे रोक लिया। हालांकि, बस की स्पीड होेने की वजह से बस सड़क के किनारे जाकर रुकी।

विज्ञापन
Private bus slipped on dung in Himachal Chamba
गोबर पर फिसली बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हड़सर-भरमौर मार्ग पर बुधवार सुबह हड़सर से इंदौरा की तरफ जा रही एक निजी बस प्रंघाला के पास गोबर से भरी सड़क पर फिसल गई। जानकारी के मुताबिक प्रंघाला के पास सड़क गोबर से भरी हुई थी। इससे बस अचानक गोबर पर फिसलकर सड़क से खाई की ओर लटक गई। चालक की सूझबूझ से 15 लोगों की जिंदगी बच गई।

विज्ञापन


जैसे ही गोबर पर बस फिसलने लगी तो चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर उसे रोक लिया। हालांकि, बस की स्पीड होेने की वजह से बस सड़क के किनारे जाकर रुकी। इससे बस का आगे का टायर खाई की ओर निकल गया। जैसे ही बस गोबर पर अनियंत्रित हुई तो सवारियों में अफरातफरी मच गई। बस के रुकने पर चालक ने परिचालक को सवारियां को तुरंत बाहर निकालने की बात कही।
विज्ञापन


सवारियों ने बस से बाहर निकलकर राहत की सांस ली। अगर बस सड़क किनारे नहीं रुकती तो गहरी खाई में गिर सकती थी। इससे जानमाल का नुकसान भी हो सकता था। बताया जा रहा है कि इस सड़क से अक्सर पशुपालक मवेशियों को लेकर गुजरते रहते हैं, जिससे सड़क पर गोबर फैला हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed