इस मेले में पहुंची राष्ट्रपति की धर्मपत्नी सविता कोविंद, खरीदा चंबा रुमाल और चप्पल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की धर्म पत्नी ने मेले में खूब खरीदारी की। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की धर्म पत्नी सविता कोविंद अपनी बेटी, बहु, संबधन, पोती के साथ बैंटनी कैसल में चल रहे राज्य स्तरीय ग्राम शिल्प मेले में पहुंची।
देर शाम करीब साढ़े छह बजे से लेकर करीब आधा घंटा तक मेले में रुक कर परिवार के इन सभी सदस्यों ने हिमाचली शिल्प उत्पादों को देखा और उनकी खरीददारी भी की।
कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच में उन्होंने आम लोगों और पर्यटकों के बीच उन्होंने एक एक स्टॉल पर रुककर उत्पादों को देखा। सविता कोविंद ने इस दौरान तरबूज के जूस को पिया, उनके साथ आए परिवार के सदस्यों ने पहाड़ी व्यंजन सिड्डू -घी, आलू पालक व अनारदाने की टिक्की का स्वाद चखा।
मेले से खरीदा ये सामान
सामान्य व्यक्ति की तरह से उन्होंने पूरे मेले के उत्पादों को सविता कोविंद ने देखा और चंबा की चप्पल खरीदी और नक्काशी वाला चंबा रुमाल खरीदा। उन्होंने जबरन इसके पैसे दुकानदारों को दिये।
वहीं उन्होंने कांगड़ा की दही हांडी पसंद आने पर उन्होंने दो हांडियां खरीदी वहीं वार्ड स्ट्रिप सजावट के सामान के साथ परिवार के सदस्यों ने मनाली के मनु ऋृ षि की मूर्ति आदि की खरीददारी की।
मेले में राष्ट्रपति की पत्नी के आने पर उत्साहित नजर आए, उन्होंने अपने अपने उत्पादों की जानकारी राष्ट्रपति के परिवार को दी। सविता कोविंद ने प्रदेश की इन कलाओं को बढ़ावा देने की बात कही।