फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Preparations to teach computer subjects from class 6 in Himachal's govt schools

Himachal: हिमाचल के सरकारी स्कूलों में छठी कक्षा से कंप्यूटर विषय पढ़ाने की तैयारी

Tue, 25 Mar 2025 09:59 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Mar 2025 09:59 AM IST
सार

 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अगले शैक्षणिक सत्र से छठी कक्षा से कंप्यूटर की पढ़ाई करेंगे। इस विषय को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू करने की योजना है। 

विज्ञापन
Preparations to teach computer subjects from class 6 in Himachal's govt schools
कंप्यूटर शिक्षा(सांकेतिक ) - फोटो : Freepik

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अगले शैक्षणिक सत्र से छठी कक्षा से कंप्यूटर की पढ़ाई करेंगे। इस विषय को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू करने की योजना है। स्कूलों में विषय को शुरू करने के लिए शिक्षा बोर्ड ने प्रपोजल तैयार कर लिया है, जिसे मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले शैक्षणिक से छठी कक्षा से कंप्यूटर की पढ़ाई बच्चों को दिलाने की योजना बना रहा है। अभी तक सरकारी स्कूलों में नौंवी कक्षा से कंप्यूटर की पढ़ाई करवाई जाती है। छठी कक्षा से शुरू किया जाना वाला यह विषय इलेक्टिव विषयों में रखा जाएगा। इस विषय को शुरू करने के लिए स्कूलों में कंप्यूटर लगाने होंगे और जिसके लिए फंड की जरूरत होगी।

विज्ञापन

बोर्ड के बनाए प्रपोजल में यह फंड नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उपलब्ध करवाया जा सकेगा। बोर्ड प्रबंधन ने इस विषय को छठी कक्षा से शुरू करने की पूंजी रूपरेखा तैयार कर प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेज दी है। अगर प्रदेश सरकार इस योजना को मंजूरी देती है तो आगामी शैक्षणिक सत्र में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छठी कक्षा के बच्चे भी कंप्यूटर की पढ़ाई कर सकेंगे, जिसके लिए उन्हें नौवीं कक्षा तक का इंतजार करना पड़ता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छठी कक्षा से कंप्यूटर विषय की पढ़ाई शुरू करने को बोर्ड ने योजना बनाई है। इसके लिए एक प्रपोजल तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजा है। इस विषय को स्कूलों में शुरू करने के लिए फंड नई शिक्षा नीति में देने की योजना बनाई है। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed