फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Preparations to change vaccination schedule in Himachal, Health Secretary convenes meeting of officials

हिमाचल में कोविड-19 वैक्सीनेशन शेड्यूल बदलने की तैयारी

Wed, 23 Jun 2021 09:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Jun 2021 09:02 PM IST
सार

सभी श्रेणियां एक साथ चलें, इसके चलते बदलाव किया जा रहा है। सप्ताह के पहले 4 दिन 18 से 44 लोगों के लिए, शुक्रवार को 45 आल से ऊपर उम्र के लोग और शनिवार को फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी। राज्य में 21 जून से सोमवार, मंगलवार, बुधवार को 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

विज्ञापन
Preparations to change vaccination schedule in Himachal, Health Secretary convenes meeting of officials
वैक्सीन लगाने में युवाओं में भारी क्रेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में वैक्सीनेशन का शेड्यूल बदलने को लेकर मंथन चल रहा है। स्वास्थ्य सचिव ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए सप्ताह में चार दिन कोरोना का टीका लगाने की तैयारी है। 45 साल से ज्यादा उम्र के ज्यादातर लोगों को वैक्सीन लग गई है।

विज्ञापन


फ्रंटलाइन वर्कर पीछे छूट रहे हैं। सभी श्रेणियां एक साथ चलें, इसके चलते बदलाव किया जा रहा है। सप्ताह के पहले 4 दिन 18 से 44 लोगों के लिए, शुक्रवार को 45 आल से ऊपर उम्र के लोग और शनिवार को फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य में 21 जून से सोमवार, मंगलवार, बुधवार को 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इस सप्ताह 23 जून को 18 से 44 साल के लोगों के लिए वैक्सीन लगाने का अंतिम दिन है। इसके बाद 45 साल से ज्यादा और रिजर्व कैटेगिरी के लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन लगाने में युवाओं में भारी क्रेज 
 हिमाचल में अब 18 से 44 साल युवाओं में वैक्सीन लगाने को लेकर क्रेज दिख रहा है। रोजाना स्वास्थ्य विभाग की और से 1 लाख का लक्ष्य हिमाचल में वैक्सीनेशन का रखा गया है, लेकिन इससे ज्यादा लोग वैक्सीन लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। 21 जून को 1 लाख 44 और 22 जून को 1 लाख 20 हजार 435 लोगों ने वैक्सीन लगाई। सभी जिलों में तय टारगेट से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग रही है।   


सप्ताह के पहले चार दिन 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाने की योजना है। शुक्रवार को 45 साल से ज्यादा और शनिवार को विभिन्न कैटेगिरी में रखे गए लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। - अमिताभ अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed