फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Preparations started to oppose cabinet minister Mahendra Singh till the block level, teachers' organizations making strategy

ब्लॉक स्तर तक कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह का विरोध करने की तैयारी शुरू, रणनीति बनाने में जुटे शिक्षक संगठन

Tue, 06 Jul 2021 11:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Jul 2021 11:43 AM IST
सार

 कांग्रेस, माकपा, आम आदमी पार्टी सहित कई सामाजिक संगठन शिक्षकों के पक्ष में आ गए हैं। शिक्षकों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को माफी मांगने की राय दी है।

विज्ञापन
Preparations started to oppose cabinet minister Mahendra Singh till the block level, teachers' organizations making strategy
जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक विरोध करने की तैयारी शुरू हो गई है। शिक्षक विरोधी बयान को लेकर आगामी रणनीति बनाने में विभिन्न शिक्षक संगठन जुट गए हैं। कांग्रेस, माकपा, आम आदमी पार्टी सहित कई सामाजिक संगठन शिक्षकों के पक्ष में आ गए हैं। सभी ने शिक्षकों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को माफी मांगने की राय दी है। रविवार देर शाम को कई शिक्षक संगठनों ने ऑनलाइन बैठकें कर मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलने की रणनीति बनाई। जल्द कुछ शिक्षक संगठन शिमला में बैठक करने जा रहे हैं। सभी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस मामले में कड़ा संज्ञान लेने की मांग की है।

विज्ञापन


स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर, महासचिव संजीव ठाकुर, संगठन सचिव राजेश सैणी, वित्त सचिव धीरज व्यास, प्रेस सचिव राजन शर्मा, चेयरमैन विनोद बन्याल, पंजाब कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन रजनीश राणा, उपप्रधान विकास रतन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने कहा कि अध्यापकों को फ्रंटलाइन वर्कर सरकार ने घोषित किया था। यह मंत्रिमंडल का फैसला था। केसर सिंह ने बताया कि कोरोना के चलते पिछले वर्ष मार्च से स्कूल बंद करने पड़े थे। लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई। शिक्षक लाइव कक्षाएं चला रहे हैं। कई शिक्षकों के पास कंप्यूटर, टैबलेट, प्रिंटर, राउटर जैसी चीजें नहीं थीं। बावजूद इसके उन्होंने इन्हें खरीदकर बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दी। स्वास्थ्य विभाग के साथ कोविड जांच केंद्र, वैक्सिनेशन सेंटर और पुलिस प्रशासन के साथ बॉर्डरों और विभिन्न स्थानों पर सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन


कैबिनेट से हटाए जाएं मंत्री महेंद्र सिंह : विजेंद्र
 सीटू राज्य कमेटी ने जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के शिक्षकों का उपहास उड़ाने वाले बयान की कड़ी निंदा की है। सीटू ने इसे मंत्री की संकुचित मानसिकता व घमंड करार दिया है। सीटू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मंत्री को तुरंत केबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की है। सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि महेंद्र सिंह ठाकुर का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जल शक्ति मंत्री हर रोज ऊलजलूल बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। अधिकारियों, संगठनों व अध्यापकों के खिलाफ  उनकी निरंतर बयानबाजी से उनकी तानाशाही व गैर जिम्मेदाराना मानसिकता का पता चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed