फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem maseeh and mohini tomar appeared for BA exams in the age of 86 years

86 साल की उम्र में इन्होंने कर डाला ऐसा काम भरोसा नहीं करेंगे

Sun, 04 Dec 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 04 Dec 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
prem maseeh and mohini tomar appeared for BA exams in the age of 86 years

दूरवर्ती शिक्षा प्रदान कर रहे इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से बीए पाठ्यक्रम में पढ़ाई करने वाले 86 वर्षीय प्रेम मसीह परदेसी ने युवाओं व पूरे समाज के लिए नई मिसाल कायम की है। परदेसी ने शनिवार को इग्नू के संजौली कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र में बीए कोर्स की उर्दू की अंतिम परीक्षा देकर अपनी ओर से डिग्री पूरी कर ली।

विज्ञापन


इतना ही नहीं परदेसी ने अपनी पढ़ाई को जारी रख इग्नू से ही एमए करने की इच्छा भी जताई है। शिमला के टुटू के रहने वाले परदेसी 1989 में सरकारी प्रेस से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद उनका किताबों और पढ़ाई से लगाव बढ़ा, और उन्होंने इग्नू से बीए करने मन बनाया और प्रवेश ले लिया।

विज्ञापन

80 वर्षीय मोहिनी तोमर ने इग्नू के सर्टिफिकेट कोर्स में लिया प्रवेश

prem maseeh and mohini tomar appeared for BA exams in the age of 86 years

शनिवार को उन्होंने इस डिग्री की अंतिम परीक्षा देने पर खुशी जताते हुए कहा कि वे इग्नू द्वारा घर बैठे या अपने शहर में बैठ कर अपनी शैक्षणिक योग्यता को बढ़ाने के लिए दी जा रही सुविधा का भरपूर लाभ उठाया। इग्नू से मिले स्टडी मैटीरियल से उन्हें परीक्षा की तैयारी करने में पूरी मदद मिली, जिसकी बदौलत वे इस डिग्री को पूरा कर पाए। 

उधर इसी तरह से 80 साल की एक महिला छात्रा मोहिनी तोमर ने भी पढ़ाई करने का क्रम जारी रखते हुए इग्नू के नए सत्र में सर्टिफिकेट इन फूड एंड न्यूट्रीशियन कोर्स में प्रवेश लिया है। इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम सिंह ने माना कि ये दोनों इग्नू से पढ़ाई करने वाले सबसे अधिक आयु के छात्र हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed