{"_id":"fa4dde6277e8cd04b37d214f21e34220","slug":"prem-kumar-dhumal-visited-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आपदा प्रभावितों को केंद्र से दिलवाएंगे मदद'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आपदा प्रभावितों को केंद्र से दिलवाएंगे मदद'
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
Updated Tue, 19 Aug 2014 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने तनेहड़ पंचायत में भारी बारिश से हुई तबाही का जायजा लिया। तनेहड़ के लिए सड़क पूरी तरह से बंद है, धूमल पैदल ही तनेहड़ पहुंचे। विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर उनके साथ रहे।
विज्ञापन
धूमल ने कहा कि आपदा से हुए नुकसान को प्रदेश स्तर पर उठाने के साथ ही केंद्र सरकार से हर संभव मुआवजा दिलाने की कोशिश करेंगे। भारी बारिश से धर्मपुर में हुए नुकसान का केस प्रदेश सरकार ही केंद्र को भेजेगी।
विज्ञापन
अच्छी रिपोर्ट बनाकर भेजेंगे तो केंद्र से उचित मुआवजा केंद्र सरकार से दिलवाने का प्रयास करेंगे। इतनी बड़ी तबाही हो गई और जिला प्रशासन केवल सड़क से जायजा लेकर लौट गया। वह इस मामले को प्रदेश स्तर पर उठाएंगे।
विज्ञापन
राजनीतिक आधार पर लोगों को राहत राशि दी जा रही है, उसका भी विरोध करेंगे। ऐसी आपदा के समय कोई पार्टी नहीं देखी जाती।
तनेहड़ पंचायत में सड़क, बिजली, पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। मवेशी मरे पड़े हैं, अब महामारी फैलने का खतरा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि वह किसी पार्टी विशेष को ध्यान में न रखकर लोगों की सहायता करे।
विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर दुख की इस घड़ी में लोगों के साथ हैं। इसके बाद उन्होंने सज्योपिपलू और टिहरा क्षेत्र का दौरा कर भारी वर्षा से हुए नुकसान का जायजा लिया।