फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal statement over state congress govt

विस चुनावों की हवा में उड़ेंगे कांग्रेस सरकार के नकली फट्टे : धूमल

Thu, 12 Oct 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 12 Oct 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal statement over state congress govt

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में चुनाव आयोग का धन्यवाद किया। उन्होंन कहा कि हिमाचल की जनता इसका कई दिन से इंतजार कर रही थी। अब झूठी घोषणाएं करने वाली सरकार के जाने का वक्त आ गया है। 

विज्ञापन


चुनाव की इस घोषणा के साथ यह संदेश बड़ा ही स्पष्ट है कि हिमाचल प्रदेश में अब सत्ता का बदलाव होगा। माफिया राज और भ्रष्टाचार खत्म होगा और महिलाओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार का भी अंत होगा। धूमल ने विश्वास जताते हुए कहा कि हिमाचल की जनता भाजपा को भारी बहुमत से जिताएगी और रिकॉर्ड सीटों से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन


धूमल ने चुनावी मुद्दों के सवाल पर कहा कि प्रदेश के चुनाव में हिमाचल के ही मुद्दे होंगे। हिमाचल में तो मुख्यमंत्री और इनके परिवार का ही मुद्दा है। हिमाचल की जनता प्रदेश के मुद्दों के आधार पर फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनावों में भ्रष्टाचार का मुद्दा सबसे बड़ा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा माफियाराज, महिलाओं के विरुद्ध किए जा रहे दुर्व्यवहार, दुष्कर्म, उनके साथ सामूहिक दुराचार, उनकी हत्याएं, बिगड़ती कानून व्यवस्था, प्रदेश पर बढ़ता हुआ कर्ज का बोझ आदि मुद्दे भी शामिल होंगे। 

इनके अलावा कांग्रेस सरकार ने बिना बजट और बिना डीपीआर के बहुत सारी योजनाओं के शिलान्यास के केवल फट्टे लगाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव की हवा के साथ सब फट्टे उड़ जाएंगे और हिमाचल की जनता कांग्रेस को असली धरातल दिखाएगा। 

धूमल ने कहा कि 9 तारीख शुभांक है और इसी दिन चुनाव होगा। उन्होंने कहा यह प्राकृतिक संयोग है और इस दिन ईश्वर के साथ साथ प्रदेश की जनता का भी आशीर्वाद भाजपा के उम्मीदवारों को मिलेगा।

शीघ्र जारी होगी भाजपा प्रत्याशियों की सूची

prem kumar dhumal statement over state congress govt
धूमल ने प्रत्याशियों की सूची जारी होने के सवाल पर कहा कि आमतौर पर उम्मीदवारों की लिस्ट तभी जारी होती है, जब चुनावों की घोषणा हो जाती है। अब शीघ्र ही भाजपा के सभी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो जाएगी। लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों में विश्वास रखते हुए भाजपा में आना चाहेंगे, उनका स्वागत है।

विधानसभा में लगाएंगे जीत का चौका : धूमल

prem kumar dhumal statement over state congress govt

धूमल ने वीरभद्र सिंह के बयान कि हिमाचल में कोई मोदी फैक्टर नहीं होगा पर चुटकी लेते हुए कहा कि सबको याद है कि यही बात वीरभद्र सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनावों से ठीक पहले कही थी। तब वीरभद्र ने कहा था कि मोदी तीन बार के सीएम हैं और में छह बार का और प्रदेश में कोई मोदी लहर नहीं है।

तब हिमाचल में इतना मोदी फैक्टर चला कि सारे देश में हिमाचल में सबसे ज्यादा वोट, 53.08 फीसदी भाजपा को मिले। चारों की चारों सीटें लोस चुनाव में जीती। इसके बाद पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव जीते, उपचुनाव जीते, शिमला का नगर निगम जीता। तीन जीत भाजपा के नाम है और अब विस चुनाव जीत कर चौका लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed