{"_id":"580fa03d4f1c1bcc75bc34b2","slug":"prem-kumar-dhumal-hits-out-at-anand-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब प्रदेश का हक छीना गया तब चुप क्यों थे आनंद: धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब प्रदेश का हक छीना गया तब चुप क्यों थे आनंद: धूमल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 26 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पश्चात पूरी तरह से बिखर चुकी कांग्रेस पार्टी और उसके नेता अब अपना वजूद बचाने के लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ निराधार बयानबाजी कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के बयान को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन
धूमल ने कहा कि पूर्व यूपीए सरकार के दौरान प्रदेश से केंद्र में दो मंत्री होने के बावजूद पार्टी हित के लिए प्रदेश हित की बली दी जाती रही थी। केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा होते हुए कैबिनेट बैठकों में जब प्रदेश के विशेष राज्य व औद्योगिक पैकेज को छीना गया तब आनंद शर्मा क्यों चुप थे?
विज्ञापन
आज जब पिछले ढाई वर्षों में मोदी सरकार ने कांग्रेस की अपेक्षाओं से अधिक धन प्रदेश के विकास के लिए उपलब्ध करवाया है, तब भी कांग्रेस नेता धन्यवाद व्यक्त करने के बजाए प्रधानमंत्री के खिलाफ निरर्थक बयानबाजी करके अपनी संकीर्ण सोच का परिचय दे रहे हैं।
विज्ञापन
धूमल ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के पश्चात कांग्रेस नेताओं के बयान देश की जनता में हंसी का विषय बन गए हैं। कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना के पराक्रम की सर्वत्र सराहना हुई तो अटल की नेतृत्व क्षमता को भी देश की
जनता ने श्रेय दिया। अब सेना के साथ-साथ इस तरह के साहसिक व अभूतपूर्व नेतृत्व क्षमता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी श्रेय मिला, लेकिन तुच्छ राजनीति व घटिया सोच के चलते कांग्रेस नेता भारतीय सेना के पराक्रम पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।