{"_id":"5d60f6148ebc3e93d33e4668","slug":"prem-kumar-dhumal-condolences-on-demise-of-arun-jatiley","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अरुण जेटली के निधन पर शोक जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अरुण जेटली के निधन पर शोक जताया
Sat, 24 Aug 2019 02:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 24 Aug 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, सांसद किशन कपूर, सुरेश कश्यप, रामस्वरूप शर्मा, सभी मंत्रिगण, सभी विधायकगण, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, प्रवीण शर्मा, गणेश दत्त, राजीव भारद्वाज, रूपा शर्मा, सुखराम चौधरी, विजय अग्निहोत्री, प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार, चंद्र्रमोहन ठाकुर आदि भाजपा नेताओें ने अरुण जेटली के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
सत्ती ने कहा कि अरुण जेटली ने एक प्रखर वक्ता, एक आदर्श कार्यकर्ता, लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, एक कर्मठ मंत्री और जाने माने कानूनविद के रूप में भारतीय राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि उनके आकस्मिक निधन से पूरी पार्टी सदमे में है। भाजपा नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन