फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: 85 Economics teachers appointed to CBSE schools; Sociology teacher recruitment results revised.

हिमाचल: 85 अर्थशास्त्र शिक्षक सीबीएसई स्कूलों में नियुक्त, समाजशास्त्र शिक्षक भर्ती का परिणाम संशोधित

Mon, 21 Sep 2026 05:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Sep 2026 05:43 PM IST
सार

राज्य चयन आयोग के सचिव की सिफारिश और सक्षम अधिकारी की मंजूरी के बाद स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 85 उम्मीदवारों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी स्कूलों में अर्थशास्त्र शिक्षक के तौर पर नियुक्त कर दिया है।

विज्ञापन
Himachal: 85 Economics teachers appointed to CBSE schools; Sociology teacher recruitment results revised.
शिक्षकों को दी नियुक्ति(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव की सिफारिश और सक्षम अधिकारी की मंजूरी के बाद स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 85 उम्मीदवारों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी स्कूलों में अर्थशास्त्र शिक्षक के तौर पर नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में सोमवार को निदेशालय की ओर से कार्यालय आदेश जारी किए गए। यह नियुक्ति पूरी तरह से अस्थायी आधार पर और पांच साल की अवधि के लिए होगी। नियुक्त शिक्षकों  को 30,000 का निश्चित मासिक मानदेय राशि मिलेगी, जो एक शैक्षणिक वर्ष में दस महीनों के लिए देय होगी। यह नियुक्ति उप-योजना, संलग्न समझौते, बॉन्ड और समय-समय पर सरकार की ओर से जारी निर्देशों की शर्तों के अधीन होगी। जिन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, वे या तो सीबीएसई से संबद्ध हैं या संबद्धता के लिए अधिसूचित किए गए हैं। 

विज्ञापन

यहां क्लिक कर देखें पूरा रिजल्ट

विज्ञापन

चरित्र और पृष्ठभूमि की जांच होने तक नियुक्ति अस्थायी
निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार के चरित्र और पृष्ठभूमि की जांच होने तक यह नियुक्ति अस्थायी मानी जाएगी। यह जांच उम्मीदवार की ओर से ड्यूटी जॉइन करते समय जमा किए गए स्व-घोषणा पत्र के आधार पर की जाएगी, जिसमें यह प्रमाणित किया गया हो कि दी गई सभी जानकारी और तथ्य सही हैं। अगर उम्मीदवार के चरित्र और पृष्ठभूमि की पुष्टि नहीं हो पाती है या स्व-घोषणा में कोई गलत जानकारी दी जाती है, तो यह अस्थायी नियुक्ति तुरंत रद्द कर दी जाएगी और इसके परिणामस्वरूप आपराधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

समाजशास्त्र शिक्षक भर्ती के परिणाम में संशोधन
वहीं राज्य चयन आयोग ने समाजशास्त्र शिक्षक (पोस्ट कोड-26029) के पद के लिए 2 सितंबर 2026 को घोषित अंतिम परिणाम के क्रम में और ओबीसी(बीपीएल) व ओबीसी(यूआर) श्रेणी के दो उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द होने के कारण संशोधित परिणाम जारी किया है। आयोग के अनुसार इन उम्मीदवारों को पहले चयन प्रक्रिया में गलती से शामिल कर लिया गया था, लेकिन अब  आरएंडपी  नियमों और विज्ञापन के अनुसार अधिकतम आयु सीमा की शर्त पूरी न करने के कारण रद्द कर दिया गया है। इसके आधार पर समाजशास्त्र शिक्षक के पद के लिए 2 सितंबर 2026 को घोषित और अधिसूचित अंतिम परिणाम में संशोधन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed