हिमाचल में इस दिन गिरेंगे ओले, खूब गरजेंगे बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने हिमाचल में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। हिमाचल के कई क्षेत्रों में बुधवार को ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने सूबे के निचले एवं मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
निचले इलाकों में बारिश व पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात के बीच ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा के कुछ क्षेत्रों में ओले गिर सकते हैं। 21 और 22 मार्च को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश एवं बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।
सूबे में अधिकतम तापमान इतना बढ़ा
सूबे में 23 से मौसम साफ रहेगा। मंगलवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22.6, ऊना में 34.0, धर्मशाला में 25.9, सुंदरनगर में 31.1, भुंतर में 29.2, नाहन में 28.5, सोलन में 27.3, कांगड़ा में 30.4, बिलासपुर में 32.8, हमीरपुर में 31.1, चंबा में 28.3, डलहौजी में 16.1 और कल्पा में 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सोमवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। केलांग में -2.9, कल्पा में 3.0, मनाली में 3.6, शिमला में 10.9, धर्मशाला में 11.2, ऊना में 10.7, कांगड़ा में 11.1, मंडी में 10.6 औैर हमीरपुर में 10.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।