{"_id":"5bfe8546bdec2241c54d0c84","slug":"prashant-of-himachal-got-gold-at-the-convocation-of-banaras-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस विवि के दीक्षांत समारोह में हिमाचल के प्रशांत को मिला गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस विवि के दीक्षांत समारोह में हिमाचल के प्रशांत को मिला गोल्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजा का तालाब (कांगड़ा)
Updated Wed, 28 Nov 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के 100वें दीक्षांत समारोह में कांगड़ा जिले की डक पंचायत के ठंगर गांव निवासी प्रशांत शर्मा पुत्र स्व. राम प्रशाद को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। प्रशांत शर्मा ने एमएससी कृषि वाणिकी में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया है।
विज्ञापन
बीएचयू के दीक्षांत समारोह में उन्हें स्वर्ण पदक से नवाजा गया। प्रशांत को रानी लक्ष्मीबाई कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरविंद कुमार ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्रशांत शर्मा ने बीएससी डॉ. वाईएस परमार विश्वविद्यालय नौणी से 2016 में की। प्रशांत शर्मा की माता सुनीता देवी बेटे की उपलब्धि से खुश हैं। प्रशांत शर्मा इसका श्रेय अपने स्व. पिता राम प्रशाद, माता सुनीता देवी और शिक्षकों को देते हैं।
विज्ञापन