फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pollution free auto in himachal Pradesh.

हिमाचल में दौड़ेंगे प्रदूषण रहित ऑटो

Wed, 04 Mar 2015 08:35 PM IST
Updated Wed, 04 Mar 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
pollution free auto in himachal Pradesh.

हिमाचल की सड़कों पर एक बार फिर से ऑटो दौड़ाने की तैयारी है। प्रदेश सरकार इस बार प्रदूषण रहित तिपहिया वाहनों के लिए परमिट जारी करेगी। परिवहन विभाग ने ऑटो परमिट की फाइल तैयार कर ली है, अब सरकार की हरी झंडी का इंतजार है। बस का इंतजार करने वालों को राहत देने के लिए पहले चरण में मैदानी इलाकों में ऑटो परमिट दिए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके बाद हिल एरिया की सीधी सड़कों पर भी आटो परमिट देने का विचार किया जाएगा। परिवहन विभाग इस पर विचार कर रहा है कि बैटरी से चलने वाले ऑटो उतारे जाएं या फिर कोई अन्य जो प्रदूषण रहित हों। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2004 में ऑटो परमिट देना बंद कर दिया था। इसके पीछे ऑटो से बढ़ता प्रदूषण और परमिट लेने वालों की ज्यादा डिमांड होना था।

विज्ञापन

प्रदेश में अभी 700 के करीब ऑटो

pollution free auto in himachal Pradesh.

वर्तमान में प्रदेश में कुल 700 के करीब आटो परमिट जारी हुए हैं। ये परमिट 10 साल पहले के हैं। सोलन शहर में 100, बिलासपुर में 150, कुल्लू में 50, मंडी में भी इतने ही लोगों को आटो चलाने के परमिट दिए गए। इसके अलावा कुछ अन्य शहरों में भी परमिट जारी किए हैं।

विभाग के पास लंबित हैं-
फाइलें सचिवालय में ऑटो परमिट की दर्जनों फाइलें लंबित हैं। ये फाइलें सालों पुरानी हैं, इस पर भी सरकार विचार कर रही है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश में ऑटो चलाने का मामला ध्यान में है। सरकार इस पर विचार कर रही है। जल्द ही इस मामले में कुछ निष्कर्ष निकलेगा। इस बार प्रदूषण रहित ऑटो चलाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed