फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police helpline number 100.

अब व्यस्त नहीं रहेगा पुलिस का 100 नंबर

Tue, 14 Oct 2014 02:06 PM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, मंडी
राकेश राणा/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 14 Oct 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
police helpline number 100.

हिमाचल में पहला पुलिस कॉल सेंटर खोलने के लिए मंडी पुलिस ने प्रपोजल बनाना शुरू किया है। प्रपोजल लगभग तैयार है। कॉल सेंटर सार्वजनिक निजी भागीदारी से बनाने की योजना है। प्रपोजल के मुताबिक कॉल सेंटर 24 घंटे काम करेगा। आधुनिक उपकरणों से इसे लैस किया जाएगा।

विज्ञापन


100 नंबर व्यस्त नहीं होगा। एक समय पर करीब छह लाइनों में 100 नंबर पर लोग संपर्क कर सकेंगे। प्रारंभिक चरण में केवल छह लोगों के लिए यह सुविधा होगी, बाद में इसे बढ़ाया जाएगा। इस सुविधा से पीड़ित अपनी शिकायत तुरंत लिखवा सकेगा। आपातकाल के दौरान आने वाली सूचनाओं को एक-दूसरे को प्रेषित किया जाएगा ताकि राहत कार्य तत्काल शुरू किया जा सके। कॉल सेंटर से ही मंडी पुलिस सोशल मीडिया को भी ऑपरेट करेगी।
विज्ञापन


खुलकर अपनी बात रख सकेंगी महिलाएं
कॉल सेंटर स्थापित होने पर महिलाओं की शिकायत को केवल महिला पुलिस कर्मी ही सुनेंगी ताकि पीड़ित महिला अपनी शिकायत सुनाने में हिचकचाए न और सही तरीके शिकायत लिखवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल सेंटर को स्थापित करने का प्रपोजल आला अफसरों को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद ही काम शुरू किया जाएगा। कॉल सेंटर से पुलिस और पब्लिक को सुविधा मिलेगी।
- मोहित चावला, मंडी के एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed