{"_id":"6530025e790272bd98038498","slug":"police-headquarters-issues-helpline-number-for-complaints-related-to-crypto-currency-fraud-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cryptocurrency Scams: क्रिप्टो करेंसी ठगी से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cryptocurrency Scams: क्रिप्टो करेंसी ठगी से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
Wed, 18 Oct 2023 09:41 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 Oct 2023 09:41 PM IST
सार
क्रिप्टो करेंसी ठगी को लेकर अभी भी बड़ी संख्या में पुलिस मुख्यालय शिमला में शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी ठगी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने क्रिप्टो करेंसी ठगी से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर व व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। क्रिप्टो करेंसी ठगी को लेकर अभी भी बड़ी संख्या में पुलिस मुख्यालय शिमला में शिकायतें मिल रही हैं। अब शिकायतकर्ताओं की सुविधा के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर 85447-36565 पुलिस मुख्यालय शिमला में स्थापित किया गया है। शिकायतकर्ता अपनी शिकायतें व्हाट्सएप नंबर 85447-36565 पर भी भेज सकते हैं या अपनी संपर्क जानकारी के साथ Policecrypto66@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार कोई भी व्यक्ति क्रिप्टो करेंसी ठगी से संबंधित शिकायत दर्ज कराना चाहता है, तो इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकता है। इसके बाद शिकायत को आवश्यक कानूनी कार्यवाही के लिए एसआईटी को भेज दिया जाएगा। बता दें, क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी की ओर से पहले ही मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस संबंध में 24 सितंबर को पुलिस थाना पालमपुर में एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन