फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Poems and stories will resonate in the train from Shimla to Barog station

शिमला से बड़ोग स्टेशन तक ट्रेन में गूंजेंगी कविताएं और कहानियां, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 06 Aug 2019 06:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Aug 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
Poems and stories will resonate in the train from Shimla to Barog station
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विश्व धरोहर शिमला-कालका रेल ट्रैक पर 11 अगस्त को शिमला से बड़ोग स्टेशन तक ट्रेन में कविताएं और कहानियां गूंजेंगी। हिमालय साहित्य, संस्कृति एवं पर्यावरण मंच की ओर से बाबा भलकू की स्मृति में दूसरी साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश भर के साहित्यकार भाग लेंगे। मंच के अध्यक्ष एसआर हरनोट ने बताया कि बाबा भलकू अनपढ़ होते हुए भी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे।

विज्ञापन


कालका से शिमला तक रेल लाइन बिछाने में उन्होंने अंग्रेजों की मदद की। हरनोट ने बताया कि यात्रा सुबह 10:40 बजे शिमला से शुरू होगी और बड़ोग तक चलेगी। बड़ोग में दोपहर के भोजन और ठहराव के बाद तीन बजे यात्रा शिमला लौटेगी। यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों बड़ोग, समरहिल, तारादेवी, कैथलीघाट, कंडाघाट, कनोह और बड़ोग के नाम पर कविता, गजल, कहानी और संस्मरण के सत्र आयोजित होंगे।
विज्ञापन


आयोजन में सुदर्शन वशिष्ट, हेमराज कौशिक, मीनाक्षी पॉल, सतीश रतन, बद्री सिंह भाटिया, कुल राजीव पंत, आत्मा रंजन, गुप्तेश्वर नाथ उपाध्याय, विद्या निधि, राकेश कुमार, विनोद बिट्ठल, भारती कुठिआला, सुमन धनंजय, दिनेश शर्मा, देव कन्या, सीताराम शर्मा, मोनिका, मधु शर्मा, नरेश, कुलदीप गर्ग, तरुण, दीप्ति सारस्वत, प्रियंवदा शर्मा, देवीना, कौशल मुंगटा, उमा ठाकुर, कल्पना गांगटा, शांति स्वरूप, अश्वनी कुमार, आनंद शर्मा, वंदना राणा और किरण गुलेरिया भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed