फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pm narendra modi seeks student suggestions

प्रधानमंत्री इस बार विद्यार्थियों से करेंगे मन की बात, मांगे सुझाव

Sat, 28 Jan 2017 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 Jan 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi seeks student suggestions

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की जनता से बात करने के लिए शुरू किए गए कार्यक्रम मन की बात में इस बार विभिन्न बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं के विषय पर बात होगी। 29 जनवरी को सुबह 11 बजे आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षाओं की तैयारियों के अनुभव साझा करने की अपील की है। 

विज्ञापन


देश भर से एकत्र होने वाले सुझावों में से सबसे बेहतर सुझाव को प्रधानमंत्री अपने भाषण में शामिल करेंगे। युवाओं के लिए होने जा रहे इस माह के मन की बात कार्यक्रम के लिए प्रदेश के छात्र, अभिभावक और शिक्षक अपने विचार और परीक्षा के बारे में अनुभव साझा कर औरों को प्रेरित कर सकते हैं। 
विज्ञापन


सुझाव देने के ये हैं तरीके 
प्रधानमंत्री को मन की बात कार्यक्रम के लिए सुझाव देने के लिए दो विकल्प दिए गए हैं। पहला भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर दिए गए लिंक पर लोग अपनी बात कह सकते हैं। दूसरे विकल्प के तौर मोबाइल फोन के प्ले स्टोर से Narendra Modi App डाउनलोड कर सुझाव दिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed