फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM narendra Modi Rally in Mandi Live updates Paddal Ground Himachal Pradesh

‘सिख दंगा हुआ तो हुआ’ कहने वाली कांग्रेस को माफ नहीं करेंगे लोग: मोदी

Fri, 10 May 2019 08:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 May 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
PM narendra Modi Rally in Mandi Live updates Paddal Ground Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर राहुल गांधी के गुरु सैम पित्रोदा के बयान को लेकर सीधा हमला किया है। मंडी में चुनावी रैली में मोदी ने कहा कि ‘सिख दंगा हुआ तो हुआ’ कहने वाली कांग्रेस को लोग कभी माफ नहीं करेंगे।

विज्ञापन


ऐसे संवेदनहीन लोगों को जितनी भी सजा दी जाए कम है। दशकों से सिख दंगा पीड़ितों को न्याय नहीं मिल सका, लेकिन उनकी सरकार ने अब जाकर न्याय दिलाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सेना के अपमान की आदत है।
विज्ञापन


कर्नाटक में कांग्रेस ने जिसे मुख्यमंत्री बनाया वे कहते हैं- वही मां अपने बेटे को सेना में भेजती है, जिस परिवार के पास पेट भरने के लिए कुछ नहीं होता। कांग्रेस सेना और वायु सेना के अध्यक्षों को झूठा बताती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक के सुबूत मांगती है। मोदी शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी के पड्डल मैदान में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के लिए रैली को संबोधित कर रहे थे।

हिमाचल वीर माताओं और वीरों की भूमि

PM narendra Modi Rally in Mandi Live updates Paddal Ground Himachal Pradesh

पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमले में हमारे जवान शहीद हुए। जनता ने हमले का जवाब देने की भावनाएं व्यक्त कीं। देश के इस चौकन्ने चौकीदार ने इन भावनाओं को न सिर्फ महसूस किया, बल्कि दुश्मन को घर में घुसकर मार गिराया।

मोदी ने कहा कि हिमाचल वीर माताओं और वीरों की भूमि है। यहां शायद ही ऐसा कोई परिवार होगा, जिसका कोई सदस्य सीमा की सुरक्षा पर तैनात न हो। मोदी ने कहा कि कांग्रेस सेना का अपमान करती है, जबकि भाजपा सरकार ने वन रैंक वन पेंशन देकर जवानों और अफसरों को उनका हक दिया है।

40 साल से कांग्रेस यह मांग पूरी नहीं कर पाई थी। मोदी ने कहा कि सैनिकों को बुलेट प्रूफ जैकेट दिए गए। प्रधानमंत्री का 48 मिनट के अधिकांश भाषण में हिमाचल पर भी फोकस रहा। उन्होंने सैनिक परिवारों, देवी-देवताओं, खानपान और हिमाचल के वोटरों से जुड़े जज्बात को बखूबी जोड़ने की कोशिश की।

 दलबदलुओं को वोट देकर बर्बाद ना करें: शांता

PM narendra Modi Rally in Mandi Live updates Paddal Ground Himachal Pradesh

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि हर वोट शहादत की भावनाओं से जुड़ा है। शहादत की कद्र कौन करता है, इस बात को देश की जनता भलीभांति समझती है। पांच बार दल बदलने वाले के पोते को वोट देकर अपने वोट को बर्बाद न करें।

ये लोग क्या जानें शहादत क्या होती है। कांग्रेस अपने घोषणापत्र में लिखवाती है। अब होगा न्याय, हम निभाएंगे अरे क्या इससे पहले कोई मुहूर्त नहीं था। आप कई सालों तक सत्तासीन रहे।

हमने कभी नहीं कहा कि हम निभाएंगे, हमने कहा कि हमने निभाया है और निभा रहे हैं। कहा कि मैं हमेशा परिवारवाद के खिलाफ रहा हूं। ऐसे लोगों के बारे में सोचकर दुख होता है, लेकिन मुझे हमारी पार्टी की संस्कृति पर गर्व है। 

पूरी दुनिया कह रही मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री: धूमल

PM narendra Modi Rally in Mandi Live updates Paddal Ground Himachal Pradesh

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक से देश का डंका पूरी दुनिया में बजाया है। आज हर देश भारत की इस तरक्की से हैरान है। बाहरी देशों की मीडिया लिख रहा है कि मोदी को कोई ताकत भारत का प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकती।

आज बड़ी काशी के प्रतिनिधि छोटी काशी के प्रतिनिधि के लिए वोट मांगने आ रहे हैं। यह चुनाव महत्वपूर्ण है। सारी दुनिया जानती है कि मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। सेना को मान-सम्मान देना बहुत बड़ी बात है, जो मोदी सरकार दे रही है।

कांग्रेस अस्तित्व बचाने में नाकाम: तीर्थ

PM narendra Modi Rally in Mandi Live updates Paddal Ground Himachal Pradesh

राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश चुनाव प्रभारी तीर्थ सिंह रावत ने कहा कि 23 मई को देश में नया सूर्योदय होगा। कांग्रेस का अस्तित्व रहेगा भी या नहीं, कोई पता नहीं। इस बार देश में 400 से ज्यादा सीटें भाजपा की झोली में होंगी।

भाजपा देश की जनता के दिलोदिमाग पर राज कर रही है। इससे लग रहा है कि कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने में नाकाम रहेगी। चारों सांसद जीतेंगे और बहुत बड़े मार्जन से भाजपा को जीत मिलेगी।

पंडित सुखराम के कलंक को धो रहे भाजपा नेता : सत्ती
मंडी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि पंडित सुखराम ने जो भ्रष्टाचार किया है, उसे मिटाने के लिए भाजपा नेता लगे हैं। हमारे नेताओं ने अब उस कलंक को दिन-रात की मेहनत से धोया है।

उनके भ्रष्टाचार से हिमाचल की छवि धूमिल हुई थी, जिसे हमारे मुख्यमंत्रियों ने धोया है। उस कलंक के लिए सुखराम कोर्ट केस और सजा भुगत रहे हैं, जो छवि सुखराम कांग्रेस ने हिमाचल की खराब की है वह भाजपा ने सुधारी है। कहा कि जयराम ने हिमाचल के विकास में अहम भूमिका निभाई।

गांव और गरीब आदमी के लिए चिंता जताई और काम किया। नरेंद्र मोदी और जयराम ठाकुर का व्यक्तित्व लोकसभा चुनाव को जीतने की हिम्मत देता है। मुख्यमंत्री की लगन भी जीत सुनिश्चित करती है और राज्य की और विकास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed